समाजवादी पार्टी ने घोषित की उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी, डॉ. सत्य नारायण को बनाया अध्यक्ष
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी जनाकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। उत्तराखंड के निर्माण के 20 वर्षों बाद भी यहां के निवासियों को निराशा हाथ लगी है। रोजगार और पलायन का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। कुल 39 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में डा. सत्य नारायण सचान को अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें तीन उपाध्यक्ष, एक प्रमुख महासचिव, दो महासचिव, एक कोषाध्यक्ष व 20 सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में सुरेश परिहार एडवोकेट, आभा बड़थ्वाल व अवतार सिंह उपाध्यक्ष होंगे।
ये है कार्यकारिणी
सुएब अहमद सिद्दीकी प्रमुख महासचिव, डा. राकेश कुमार पाठक एवं डा. राजेन्द्र पारासर महासचिव बनाए गए हैं। एसके राय कोषाध्यक्ष तथा मुख्य प्रवक्ता सुभाष पंवार होंगे।सचिव पद पर अब्दुल कवि, हेमा वोहरा (प्रभारी महिला सभा), रमेश गौड़, चन्द्र मोहन मुंडुप्पी, अतुल शर्मा, जगदीश पोखरियाल, अतुल यादव, विपिन चन्द्र पाण्डेय, धर्मानन्द नैनवाल, प्रदीप सिंह पंवार, शेख अहमद जमा, भगत सिंह रावत, गुलफाम अहमद, सुभाष सैनी, मशकूर अहमद कुरैशी, अब्दुल गफ्फार, अरविन्द यादव, हरेराम शास्त्री, शहरून उर्फ टोनी पठान तथा थामस मैसी की नियुक्ति हुई है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी जनाकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। उत्तराखंड के निर्माण के 20 वर्षों बाद भी यहां के निवासियों को निराशा हाथ लगी है। रोजगार और पलायन का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी की यह जिम्मेदारी है कि इस वैचारिक रिक्तता को न सिर्फ भरेगी बल्कि उत्तराखंड की जनता को समाजवादी पार्टी का एजेंडा देकर उनके सपनों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।