Move to Jagran APP

सपा ने प्रियंका गांधी वॉड्रा पर बोला बड़ा हमला, कहा-यूपी में कांग्रेस संकट में है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वॉड्रा की यूपी में मंदिरों की यात्रा पर समाजवादी पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। सपा इससे पहले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ लड़ी थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 07:42 PM (IST)
सपा ने प्रियंका गांधी वॉड्रा पर बोला बड़ा हमला, कहा-यूपी में कांग्रेस संकट में है
सपा ने प्रियंका गांधी वॉड्रा पर बोला बड़ा हमला, कहा-यूपी में कांग्रेस संकट में है

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में मंदिरों की यात्रा पर समाजवादी पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। सपा एमपी रामगोपाल यादव ने कहा है कि मंदिर में आदमी तभी जाता है, जब अपने को संकट में समझता है। कांग्रेस यूपी में तो संकट में है ही।

loksabha election banner

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी में यूपी में यात्रा शुरू की है। इसके लिए वह मंदिरों की यात्रा कर रही हैं। प्रयागराज में उन्‍होंने हनुमान मंदिर का दर्शन किया। भदोही में सीतामणि मंदिर, मिरजापुर में विध्‍यांचल मंदिर और काशी में विश्‍वनाथ मंदिर का दर्शन किया। वह गंगा में वोट यात्रा करके लोगों से संपर्क कर रही हैं।

कांग्रेस की चुनावी नैया पार कराने को लेकर तीन दिवसीय गंगा यात्रा पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा निकलीं हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए प्रियंका पहले दिन कार, स्टीमर और पैदल कुल 87 किलोमीटर का सफर कर प्रथम पड़ाव सीतामढ़ी पहुंचीं। वह बुधवार को तीसरे दिन बनारस पहुंची हैं। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पहुंचीं प्रियंका पहले दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी। यहां से वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिये पहुंचीं। उन्होंने चुनरी ओढ़कर बाबा के दर्शन किए।   

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.