After Ayodhya Verdict : मंदिर निर्माण के साथ पूरे विश्व का होगा मार्गदर्शन: साध्वी ऋतम्भरा
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार अयोध्या पहुंची साध्वी ऋतम्भरा। कहा- हम भाग्यशाली हैं कि इश्वर की कृपा से रामलला को भव्य मंदिर में देखेंगे।
अयोध्या, जेएनएन। अयोध्या मामले मेंं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार अयोध्या पहुंची साध्वी ऋतम्भरा ने शनिवार को रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान के समाने मन-मौन हो गया। आंखें भीगने लगी, आह्लादित व प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। संसार की सरकार हमारे टेंट में बैठी है, मन में भाव आया कि भव्य मंदिर मार्ग का प्रशस्त होना, सारे विश्व के राम भक्तों को धन्य कर गया। तो कई बार अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द बहुत थोड़े व बेचारे लगते हैं। ऐसी अनुभुती है ये और पांच सौ साल लगातार हमारी पीढि़या इसके लिए खपती रहीं।
उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि इश्वर की कृपा से रामलला को भव्य मंदिर में देखेंगे। पूरा मुस्लिम समाज भी इस सहमति के साथ है कि रामलला का मंदिर बनकर समाधान हो ताकि राष्ट्र भाईचारे के साथ आगे प्रगति करे।
राम मंदिर के ट्रस्ट बनने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं तो सारे विश्व के रामभक्तों को रामलला के मंदिर का ट्रस्टी मांनती हूं और तनमनधन समृपित है, उनके लिए जिन्होंन मनुष्य के सामने इतना बड़ा आदर्श रखा है। सारा संसार भैतिकता की आग में झुलस रहा है। भगवान के जीवन ने बताया कि संबंध क्या होते हैं, अपनों के लिए जीना क्या होता है और अपनों के सामने बड़-बड़े सिंहासनों पर भी ठोकर मार देनी चाहिए, इसलिए भौतिकता कुछ नहीं है। प्यार, प्रेम, समृपण ही सब कुछ है। इस भावना के साथ यह सथान बनेगा। संसार को यहीं से मार्गदर्शन मिलेगा।