Move to Jagran APP

अयोध्‍या में शारीरिक अभ्यास वर्ग में शामिल हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रशिक्षण का लिया गहन जायजा

आरएसएस के अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए। उन्होंने वर्ग के प्रत्येक पहलू का निरीक्षण किया। विभिन्न समूहों में दिए जा रहे प्रशिक्षण को तत्परता से देखा। इसमें योग दंड अभ्यास पदविन्यास खेल का अभ्यास हो रहा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 07:21 AM (IST)
अयोध्‍या में शारीरिक अभ्यास वर्ग में शामिल हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रशिक्षण का लिया गहन जायजा
वर्ग में शामिल हुए संघ प्रमुख, प्रशिक्षण का लिया गहन जायजा।

अयोध्या, संवाद सूत्र। कारसेवकपुरम में चल रहे आरएसएस के अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए। उन्होंने वर्ग के प्रत्येक पहलू का निरीक्षण किया। विभिन्न समूहों में दिए जा रहे प्रशिक्षण को तत्परता से देखा। तकरीबन आठ से दस टोली में देशभर से पहुंचे शारीरिक प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें योग, दंड अभ्यास, पदविन्यास, खेल का अभ्यास हो रहा। प्रतिभागी वाद्ययंत्रों से उद्घोष करना भी सीख-सिखा रहे हैं।

loksabha election banner

इसके अतिरिक्त सुबह जलपान से लेकर दोपहर भोजन भी संघ प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर किया। इस दौरान व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता संघ प्रमुख की एक झलक देखने को व्यग्र दिखे। इससे पहले वे मंगलवार को अयोध्या पहुंचे, रात्रि विश्राम साकेत निलयम में किया। सुबह सात बजे वे सीधे कारसेवकपुरम पहुंचे, जहां तीसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वयंसेवकों के बीच जाकर जलपान किया। इसके बाद प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। बारिश से प्रभावित कारसेवकपुरम के बीच स्थित मैदान के चारो ओर स्थित सड़क पर शारीरिक प्रमुख अलग-अलग गुट में शारीरिक संक्रियाओं के अभ्यास में निमग्न थे।

इस बीच संघ प्रमुख सभी समूह में गए। प्रशिक्षण की प्रक्रिया को देखा, कुछ एक से बातचीत की। उत्साह बढ़ाया। दस से 12 के समूह में स्वयंसेवक शारीरिक दक्षता को लेकर अभ्यास करते रहे। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों के साथ कक्ष में वापस आए और बाद में उन्होंने दोपहर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर भोजन किया। दोपहर बाद तीन बजे पंडाल में सामूहिक रूप से संघ प्रमुख ने प्रतिभागियों को संबोधित भी किया। उनके साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.