Move to Jagran APP

अयोध्या में आरएसएस का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग शुरू, आज आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

बारिश के बीच कारसेवकपुरम में आरएसएस का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग प्रारंभ हो गया। इसकी शुरुआत अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने की। उन्होंने वर्ग के प्रतिभागियों (विभिन्न प्रांतों के शारीरिक प्रमुखों) को संबोधित भी किया।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 10:27 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 10:27 AM (IST)
अयोध्या में आरएसएस का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग शुरू, आज आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन तक अयोध्या में रहेंगे। विशेष सत्र में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन भी करेंगे।

अयोध्या, जागरण संवाददाता। बारिश के बीच कारसेवकपुरम में आरएसएस का अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग प्रारंभ हो गया। इसकी शुरुआत अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने की। उन्होंने वर्ग के प्रतिभागियों (विभिन्न प्रांतों के शारीरिक प्रमुखों) को संबोधित भी किया। मंगलवार को इस आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचेंगे। वह तीन दिन तक यहां रहेंगे। विशेष सत्र में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन भी करेंगे। 

loksabha election banner

22 अक्टूबर तक चलने वाले इस वर्ग के बारे में सभी को बताया। सत्र में संचालित गतिविधि की जानकारी दी। रविवार शाम से ही वर्ग की औपचारिक शुरुआत हो गई थी। अखिल भारतीय सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश मौजूद रहे। यह आयोजन प्रति पांच वर्ष के बाद होता है। पिछली बार इसे नागपुर-महाराष्ट्र के भुसावल में आयोजित किया गया था। 479 के सापेक्ष 460 शारीरिक प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को भोर चार बजे से वर्ग की गतिविधि प्रारंभ हुई। सुबह से शाम तक तीन बार शाखा लगी। इस दौरान शारीरिक शिक्षण प्रमुखों को इसके विविध आयाम के बारे में बताया गया।

इसमें दंड, योग, पदविन्यास सायं 5.15 बजे से 7.15बजे तक नयाघाट क्षेत्र में शाखा लगी। इसमें शारीरिक संक्रियाओं का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। इससे पहले सुबह पांच बजे से पौने आठ बजे तक पहली (संघस्थान) शाखा लगी। इसके बाद दूसरी शाखा सुबह 8.15 बजे से 10 बजे तक लगी। मंगलवार को शारीरिक प्रमुखों को निर्धारित सत्र में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का मार्गदर्शन मिलेगा। 

इनका भी मिलेगा मार्गदर्शनः संघ प्रमुख के अलावा सहसरकार्यवाह रामदत्त, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, दक्षिण क्षेत्र के ओके मोहन, दक्षिण मध्य क्षेत्र सुधीर गाडगिल, पश्चिम क्षेत्र के कैलाश व गोयल, इसी क्षेत्र के सुनील देसाई आएंगे। मध्य क्षेत्र के जितेंद्र, पश्चिम उप्र के नरेश, उत्तर पूर्व क्षेत्र के मनोज कुमार, असम क्षेत्र के निमलेंदुदे, प्रशांत, एससी प्रभु, राजेश बोंद्र, सुब्रमणी, व्यंकटेश, बर्धन, बाला जी, गोपाल, गजेंद्र व सुमित अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे। ये सभी विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों से रूबरू होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.