पूर्वा एक्सप्रेस हादसेे के बाद कई ट्रेनों के बदले मार्ग
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को लखनऊ से गुजारा गया हजारों यात्री परेशान।
लखनऊ, जेएनएन। कानपुर-इलाहाबाद रेलखंड पर रूमा के पास हावड़ा से दिल्ली जा रही 12303 पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से शनिवार को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को लखनऊ होकर गुजारा गया। कई गाडिय़ों का रूट बदल दिया गया। अप और डाउन दोनों लाइनों पर संचालन ठप हो गया। ट्रेन का पेंट्रीकार और ब्रेकयान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हादसे के बाद रेल प्रशासन ने कानपुर-इलाहाबाद रूट पर संचालन को रोक दिया। ट्रैक को खाली कराए जाने का काम तेजी से शुरू करा दिया गया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक हादसे की वजह से ट्रेनों को इलाहाबाद (प्रयागराज) न भेजकर सीधे चारबाग होकर गुजारा गया। इससे इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को प्रयागराज तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी
कानपुर-लखनऊ-दीन दयाल उपाध्याय/वाराणसी होकर गुजारा गया इन ट्रेनों को
- 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
- 12260 न्यू दिल्ली-सियालदह एसी दुरंतो एक्सप्रेस
- 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस
- 20840 नई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस
- 12560 नई दिल्ली-मुंडवाडीह शिवगंगा एक्सप्रेस
ये गाडिय़ां पं. दीनदयाल उपाध्याय-सुलतानपुर-लखनऊ होकर गुजरीं
- 12301 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस
- 12313 सियालदह-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
- 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
- 12817 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस
- 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
- 12323 हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस
- 12948 पटना-अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस
- 14019 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस
- 12235 मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस
- 12487 जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस
- 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
- 22433 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार एक्सप्रेस
- 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस