कोहरे से 16 रोडवेज सेवाएं निरस्त
जासं, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 16 सेवाएं आज भी कोहरे के चलते रद रही
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Dec 2017 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2017 08:02 PM (IST)
जासं, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 16 सेवाएं आज भी कोहरे के चलते रद रहीं। इनमें से दस सेवाएं लग्जरी हैं। यह जानकारी एआरएम विवेकानंद तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि आलमबाग डिपो की सात और चारबाग से संचालित नौ सेवाओं को रद किया गया है। इनमें दिल्ली की छह, मुरादाबाद की एक, गोरखपुर की तीन के लग्जरी सेवाओं के अतिरिक्त अन्य जिलों की ओर जाने वाली आधा दर्जन सामान्य सेवाओं को भी रोडवेज प्रशासन ने रद कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें