सात जिलों में रालोद रैली लाइव देखने की व्यवस्था
लखनऊ। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पश्चिम यूपी में डैमेंज कंट्रोल में जुटे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) क
लखनऊ। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पश्चिम यूपी में डैमेंज कंट्रोल में जुटे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की आगरा रैली आज हो रही है। रैली में अधिक भीड़ जुटाने का दावा करने वाली रालोद ने इसे महारैली का नाम दिया है। यह दावा कहां तक हकीकत में बदलता है यह अलग बात है लेकिन रैली को सुनने वालों की संख्या के आधार पर यह वास्तव में महारैली होगी। इसका सीधा प्रसारण पार्टी के सात जिला कार्यालयों में करने की व्यवस्था की गई है। रालोद की ओर से पहली बार बड़ी रैलियों का संदेश अधिक से अधिक समर्थकों तक पहुंचाने के लिए नई तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। पहले चरण में सात जिलों में रैली के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था होनी है। मेरठ, बडौत, शामली, मथुरा, लखनऊ, मुजफ्फरनगर व फैजाबाद में बड़ी टीवी स्क्त्रीन पर गुरुवार को आगरा में आहूत रैली को देखने के लिए लोग उत्सुक दिखे। यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य जिलों में इसे लागू करेंगे। आगरा रैली में मोदी की रैली से अधिक भीड़ जमा होने का दावा किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर