Move to Jagran APP

Most Wanted Vikas Dubey पर इनामी राशि हुई 2.5 लाख रुपये, पुलिस की 60 टीमें कर रहीं तलाश

Criminal Vikas Dubey Newsडीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने घोषणा की है कि विकास दुबे को पकड़ने वाले को ढाई लाख रुपया इनाम दिया जाएगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:44 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 03:36 PM (IST)
Most Wanted Vikas Dubey पर इनामी राशि हुई 2.5 लाख रुपये, पुलिस की 60 टीमें कर रहीं तलाश
Most Wanted Vikas Dubey पर इनामी राशि हुई 2.5 लाख रुपये, पुलिस की 60 टीमें कर रहीं तलाश

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव मे उत्तर प्रदेश पुलिस के डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे पर प्रदेश सरकार ने बड़ा इनाम घोषित किया है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने घोषणा की है कि विकास दुबे को पकड़ने वाले को ढाई लाख रुपया इनाम दिया जाएगा।  डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि विकास दुबे के खिलाफ आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में कानपुर के चौबेपुर थाना में क्राइम संख्या 192/2020 में केस दर्ज है।

loksabha election banner

विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे निवासी विकरू थाना, चौबेपुर पर पहले 25 हजार का ईनाम था, जिसको बढ़ाकर 50 हजार, 1 लाख और अब 2.5 लाख किया गया है। 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखते हुए फाइल डीजीपी कार्यालय भेजी थी। आईजी रेंज ने डीजीपी को इनाम बढ़ाने के लिए संस्तुति की थी। डीजीपी ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल मोस्टवांटेड अपराधी विकास दुबे कांड के मुख्य आरोपी पर 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांंव में दो व तीन जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस की टीम के एक सीओ, तीन दारोगा तथा चार सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी भी प्रदेश की पुलिस पकड़ से बाहर है। भारी भरकम टीमें प्रदेश के साथ बाहर भी उसकी तलाश में लगी हैं। इसके साथ ही पुलिस ने मोस्टवांटेड विकास दुबे जगह-जगह पर पोस्टर्स लगवाए हैं। इनमें टोल प्लाजा के साथ ही प्रदेश के बार्डर पर भी जगह-जगह विकास दुबे के पोस्टर्स लगे हैं।  मोस्ट वांटेड ढाई लाख के इनाम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए 60 टीमों में 900 पुलिस जवान लगाए गए हैं। मंडल स्तर पर पुलिस की 40 टीमों को लगाया गया है, जबकि मुख्यालय स्तर से भी 20 टीमों को मोस्टवांटेड विकास दुबे की तलाश में लगाया गया है। इसमें एसटीएफ की भी छह टीमेंं शामिल हैं। 

विकास की पत्नी रिचा पर की कसा शिकंजा, मोबाइल जब्त

शातिर अपराधी विकास दुबे की जिला पंचायत सदस्य पत्नी रिचा पर भी जांच टीमों ने शिंकजा कस दिया है। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे पांचवें दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अब पुलिस की जांच में उसके परिवार के सदस्यों के चेहरे भी बेनकाब होने लगे हैं। विकास की पत्नी रिचा के बारे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिचा दुबे के मोबाइल से गांव का सीसीटीवी कनेक्ट रहता था।

जब भी पुलिस विकास को पकड़ती थी, वह क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर देती, ताकि पुलिस विकास दुबे का एनकाउंटर न कर सके। पुलिस ने रिचा  दुबे का मोबाइल जब्त कर लिया है। विकास की पत्नी रिचा समाजवादी पार्टी के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य है। कानपुर में जिला पंचायत सदस्य रिचा ऋचा बच्चों के साथ लखनऊ में कृष्णानगर के चंद्रलोक कॉलोनी में रहती थी। विकास दुबे पर पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही वह भी फरार है। 

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि जो भी व्यक्ति विकास दुबे के बारे में सही जानकारी देगा उसे न केवल इनाम दिया जायेगा बल्कि उसकी पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। फिलहाल पूरे प्रदेश के टोल पर दुबे के पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि अगर वह किसी टोल से निकलता है तो उसके बारे में जानकारी मिल सके। अब पुलिस के निगरानी दल की नजरें विकास दुबे के करीबियों के मोबाइल पर लगातार हैं। इस दौरान अगर वह और उससे कोई भी नाता रखने वाला हर व्यक्ति पुलिस राडार पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.