Move to Jagran APP

Republic Day 2022: उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार को वीरता समेत 79 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पदक

President Gallantry Medal To UP ADG Law And Order Prashant Kumarविशिष्ट कार्यशैली के कारण बेहद चर्चित प्रशांत कुमार को रियल लाइफ में सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। यूपी के एडीजी एलओ प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 09:56 PM (IST)
Republic Day 2022: उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार को वीरता समेत 79 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पदक
प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया गया है। विशिष्ट कार्यशैली के कारण बेहद चर्चित प्रशांत कुमार को रियल लाइफ में सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। यूपी के एडीजी एलओ प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 79 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया जायेगा। उन्हें तीसरी बार यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। प्रशांत कुमार को एडीजी मेरठ जोन के पद पर रहते हुए 18 फरवरी, 2020 को मेरठ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शिवशक्ति नायडू को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने के लिए प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा पांच पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट व दीर्घकालीन सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक तथा 73 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जायेगा।

763 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह से भी सम्मानित किया जायेगा। इनमें शौर्य के आधार पर 21 को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम, 67 को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व 281 को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया जायेगा। कार्य के आधार पर 27 को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, सेवा अभिलेख के आधार पर 18 को प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम, 37 को प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व 62 को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया जायेगा। सेवा अभिलेखों के आधार पर 49 को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, शौय के आधार पर एक को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सेवा अभिलेखों के आधार पर 200 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जायेगा।

विशिष्ट व दीर्घकालीन सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक हासिल करने वालों में एडीजी विजय प्रकाश, एसपी देवरिया श्रीपति मिश्रा, झांसी में तैनात सहायक रेडियो अधिकारी सुशील पांडेय, अयोध्या में तैनात सहायक रेडियो अधिकारी मिश्री लाल शुक्ला व कानपुर कमिश्नरेट में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण चंद्र मिश्रा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में आइजी रेंज आगरा नचिकेत झा, कमांडेंट 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर सुभाष चंद्र शाक्य, एसपी विजिलेंस लखनऊ डा.अरविंद चतुर्वेदी, एएसपी अलीगढ़ राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी जौनपुर त्रिभुवन सिंह, एएसपी आगरा बबिता साहू, स्टाफ आफिसर एडीजी बरेली जोन ओम प्रकाश यादव, एएसपी फतेहपुर राजेश कुमार, सीओ अमरोहा सतीश चंद्र पांडेय, सीओ रायबरेली इंद्र पाल ङ्क्षसह, सीओ बागपत हरीश सिंह भदौरिया, सीओ प्रयागराज सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी, सीओ बिजनौर सुनीता दहिया, सहायक रेडियो अधिकारी लखनऊ मुख्यालय विनोद कुमार शुक्ला व प्रमोद कुमार दुबे, कंपनी कमांडर 47वीं वाहिनी पीएसी बीरपाल सिंह, निरीक्षक विनोद प्रकाश अग्निहोत्री, राकेश सिंह, बृजेन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक रेडियो ताराचंद पंत, निरीक्षक (लिपिक) कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार गुप्ता, हरिभान पांडेय, ओम प्रकाश श्याम किशोर सिंह, अरुण कुमार पांडेय, सोहन लाल कुशवाहा, उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी, पृथ्वीराज सिंह, प्लाटून कमांडर ओमकार नाथ मिश्रा, विनय कुमार राय, जर्नादन कुमार सिंह व कृष्णा सिंह, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध पांडेय, धर्मपाल सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, रामेश्वर वर्मा, बालेन्द्र भूषण सिंह, श्याम शंकर ओझा, सुरेन्द्र सिंह, जगत नारायण, सर्वेश कुमार, राजपाल सिंह, अनवर खान, फूलमती देवी, सच्चिदानंद शुक्ला, अवधेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राधेश्याम सचान, श्याम बहादुर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, विशेष कुमार, उमाशंकर सिंह यादव, अरविंद कुमार, महेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार द्विवेदी, आदित्य कुमार सिंह, नेपाल सिंह, राकेश सिंह, शिवमंगल प्रसाद गुप्ता, मसीउल्ला फारुकी, मुख्य आरक्षी बिजेन्द्र पाल, सुरेन्द्र सिंह, इरफान अली, रामजनम यादव, देवदत्त शर्मा, जसवंत सिंह, समपत पाल सिंह, रामवीर सिंह, लाल साहब यादव, बद्धि सागर सह, सत्येन्द्र पाल सिंह व कुंवर पाल के नाम शामिल हैं।

प्रशांत को लगातार तीसरी बार वीरता के लिए पदक : एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को जिस कुख्यात शिवशक्ति नायडू को मुठभेड़ में मार गिराने वाली टीम का नेतृत्व करने के लिए वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया जा रहा है, उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश व दिल्ली में गंभीर धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज थे। 23 दिसंबर, 2015 को नायडू ने दिल्ली स्थित कोर्ट परिसर में दिल्ली पुलिस के मुख्य आरक्षी रण सिंह मीना की हत्या कर दी थी। नायडू ने दिल्ली में अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी के पति राज कुंद्रा की कंपनी से लगभग पांच करोड़ रुपये की लूट भी की थी। प्रशांत कुमार को इससे पूर्व वर्ष 2020 व वर्ष 2021 में भी वीरता के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया था। इस वर्ष उन्हें लगातार तीसरी बार यह सम्मान प्राप्त होगा। वर्ष 2007 में उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक प्रदान किया गया था। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्हें विशिष्ट व दीर्घकालीन सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक तथा वर्ष 2021 में गृहमंत्री, भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है। वर्ष 2018 में उन्हें मुख्यमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किया गया था। 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार सीवान (बिहार) के मूल निवासी हैं।

137 जेल अधिकारी व कर्मी भी होंगे सम्मानित : सराहनीय व उम्कृष्ट कार्यों के लिए 137 जेल अधिकारी व कर्मी भी सम्मानित होंगे। इनमें 40 डीजी कारागार का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड व 55 को सिल्वर प्रदान किया जायेगा। जेलों में सुरक्षा के अलावा अन्य कार्यों में लगे 42 कर्मियों को भी प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये जायेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.