झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का जलसा शुरू, राजनाथ सिंह राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का जलसा बुधवार से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झांसी पहुंचने वाले हैं।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का जलसा बुधवार से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झांसी पहुंचने वाले हैं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में सेना के जवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस दौरान झांसी में भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा टीम MI-17 से स्काइडाइव किया। डाग शो में सेना के खोजी श्वानों ने भी अपनी कला दिखाई।
#WATCH | Akash Ganga team of Indian Air Force (IAF) skydives from MI-17, in Jhansi. Defence Minister Rajnath Singh will inaugurate the three-day 'Rashtra Raksha Samarpan Parv' here. pic.twitter.com/iV3r01QSaP
— ANI UP (@ANINewsUP) November 17, 2021
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में झांसी पहुंचने वाले हैं। वे हाथीखाना ग्राउंड में सेना के हथियारों की प्रदर्शनी देखेंगे। साथ ही मुक्ताकाशी मंच पर जलसे का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए झांसी पहुंचने वाले हैं।