Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir News: सितारों से सजी रामलीला में ससुराल में बना शाही वस्त्र पहनेंगे राम

रामलीला में भगवान राम अपनी ससुराल में तैयार हो रहे वस्त्र पहनेंगे तो रावण श्रीलंका में बने कपड़ों में नजर आएंगे। रामलीला के लिए भगवान राम के शाही वस्त्र नेपाल के जनकपुर में बनाए जा रहे हैं।जनकपुर माता जानकी के मायके के तौर पर विख्यात है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 07:15 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 10:15 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir News: सितारों से सजी रामलीला में ससुराल में बना शाही वस्त्र पहनेंगे राम
जनकपुर से वस्त्रों के साथ भगवान राम का मुकुट भी आएगा, रावण के वस्त्र श्रीलंका में हो रहे तैयार।

अयोध्‍या, [नवनीत श्रीवास्तव]। रामनगरी में छह अक्टूबर से होने वाली रामलीला बालीवुड के सितारों के साथ वस्त्रों के लिहाज से भी विशेष होगी। रामलीला के लिए भगवान राम, माता सीता और रावण के वस्त्र भी ऐसे स्थानों पर तैयार किए जा रहे हैं, जो स्वयं में आध्यात्मिक ऊर्जा के चेतना पुंज के तौर पर स्थापित हैं। रामलीला में भगवान राम अपनी ससुराल में तैयार हो रहे वस्त्र पहनेंगे तो रावण श्रीलंका में बने कपड़ों में नजर आएंगे। रामलीला के लिए भगवान राम के शाही वस्त्र नेपाल के जनकपुर में बनाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

जनकपुर माता जानकी के मायके के तौर पर विख्यात है और वहीं भगवान राम का विवाह माता जानकी से हुआ था। भगवान के शाही वस्त्र के साथ उनका मुकुट भी जनकपुर में ही तैयार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर माता जानकी की पोशाक अयोध्या के कपड़ों से बन रही है। रावण के कपड़े और मुकुट श्रीलंका से लाया जा रहा है। रामलीला के किरदारों के वस्त्र तैयार कराने का जिम्मा मुंबई के मशहूर ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल को सौंपा गया है। रामलीला का मंचन लक्ष्मण किला परिसर में छह से 15 अक्टूबर तक शाम को सात से रात 10 बजे तक होगा। हालांकि, कोरोना की वजह से दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी।

दूरदर्शन पर इसका लाइव प्रसारण होगा। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी इसे देखा जा सकेगा। गत वर्ष भी रामलीला का आयोजन हुआ था। गत वर्ष 16 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने आनलाइन व दूरदर्शन पर सितारों से सज्जित रामलीला का मंचन देखा था। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी ने बताया कि 26 भाषाओं में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब ङ्क्षसह वर्मा हैं।

राम बनेंगे राहुल बुचर, भाग्यश्री मां सीता : रामलीला में दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। राहुल बुचर भगवान राम और अभिनेत्री भाग्यश्री मां जानकी के किरदार में दिखेंगी। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिकाओं में दिखेंगे। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रविकिशन भगवान परशुराम बनेंगे। जाने माने स्टार बि‍ंदु दारा सि‍ंह हनुमान जी, असरानी नारद मुनि, और कैप्टन राज माथुर भरत की भूमिका में दिखेंगे। शहबाज खान रावण, रजा मुराद कुंभकरण, शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी बनेंगी। अमिता नागिया कैकेयी की भूमिका निभाएंगी। राकेश बेदी बालि और अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.