Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित, पांच जून को आना था रामनगरी
Raj Thackeray राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर स्वागत तथा विरोध के घमासान के बीच उन्होंने बीच का रास्ता निकाला है। उन्होंने पांच जून को अपना रामनगरी अयोध्या आगमन का कार्यक्रम रद कर दिया है। इसकी सूचना उन्होंने ट्वीट से दी है।
लखनऊ, जेएनएन। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपना अयोध्या आगमन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उनका पांच जून को अयोध्या में श्रीराम लला तथा हनुमान गढ़ी का दर्शन-पूजन का कार्यक्रम था।
राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर स्वागत तथा विरोध के घमासान के बीच उन्होंने बीच का रास्ता निकाला है। राज ठाकरे के अयोध्या आगमन पर पहले तो शिवसेना में असली तथा नकली को लेकर जमकर बवाल मचा। इसके बाद भाजपा सांसदों के बीच विरोधाभाषी माहौल बना। इसी दौरान भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने भी राज ठाकरे का अयोध्या में सशर्त स्वागत का ट्वीट किया था।
राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने विरोध किया था जबकि अयोध्या से भाजपा के सांसद लल्लू सिंह ने उनके अयोध्या आगमन की योजना का स्वागत किया था। भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा था कि राज ठाकरे अयोध्या आकर श्रीराम लला का दर्शन करें, लेकिन मुंबई वापसी के बाद वह सभी उत्तर भारतीयों से माफी जरूर मांगे।
#अयोध्या #Ayodhya pic.twitter.com/rFbkDT9Is1— Raj Thackeray (@RajThackeray) May 20, 2022
राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का उत्तर प्रदेश के नेताओं ने कड़ा विरोध किया था। फिर भी राज ठाकरे अपने अयोध्या दौरे पर अड़े थे। 17 अप्रैल को ठाकरे ने पुणे में घोषणा की थी कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए 5 जून को अयोध्या जाएंगे। राज ठाकरे ने ऐसे में बीच का रास्ता निकाला है। उन्होंने पांच जून को अपना रामनगरी अयोध्या आगमन का कार्यक्रम रद कर दिया है। इसकी सूचना उन्होंने ट्वीट से दी है।