Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में ली करवट, वेस्ट यूपी के बाद लखनऊ में बारिश व ओलावृष्टि

लखनऊ में भी बारिश होने से लोग घरों में दुबके हैं। यहां पर बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। यह बारिश गेंहूं की फसल के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 01:35 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में भी मौसम में ली करवट, वेस्ट यूपी के बाद लखनऊ में बारिश व ओलावृष्टि
उत्तर प्रदेश में भी मौसम में ली करवट, वेस्ट यूपी के बाद लखनऊ में बारिश व ओलावृष्टि

लखनऊ, जेएनएन। पहाड़ों पर दो दिन पहले बर्फ गिरने का असर दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिख गया। दिल्ली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई तो मध्य उत्तर प्रदेश भी बादलों की आगोश में है। लखनऊ में भी बारिश होने से लोग घरों में दुबके हैं। यहां पर बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। यह बारिश गेंहूं की फसल के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।

loksabha election banner

प्रदेश के मौसम विभाग में कल ही यह अनुमान जारी कर दिया था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले बादलों की आगोश में रहेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बुलंदशहर, शामली व मेरठ में बूंदाबांदी हुई है। अलीगढ़ व आगरा में पारा काफी नीचे गिरा है।

मैदानी क्षेत्र में आज बारिश ने दिन में ठंडक बढ़ा दी है। बुलंदशहर के साथ ही पास के जिले भी बारिश की आगोश में हैं। किसानों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अमृत का काम करेगी। आज बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर है। आज की बारिश के बाद मौसम में ठडक और बढ़ेगी।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में तड़के से ही बादलों ने डेरा जमा लिया था। इस साल की पहली बारिश से ठंड काफी बढ़ गई और लोग इसके कारण तापमान लुढ़कने से लोग घरों में दुबके रहे। अभी पशिचमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि सर्द हवाओं के झोंके से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। अब तो पश्चिम विक्षोभ पूर्व की ओर काफी तेजी से आगे बढ़ गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.