बूंदाबांदी ने तड़पाती गर्मी से दी राहत, खुशनुमा हुआ लखनऊ का मौसम Lucknow News
रायबरेली में झमाझम बारिश से सड़कें लबालब पानी से भर गईं।
लखनऊ, जेएनएन। भीषण गर्मी से शहरवासियों को शनिवार को कुछ राहत मिली है। बूंदा बांदी ने राजधानी का मौसम खुशनुमा बना दिया। बादलों की आवाजाही से सुबह से ही जारी रही। इसके साथ ही आस-पास के जनपदों में भी बादलों की आवाजाही ने तेज धूप को नरम बना दिया। उधर, रायबरेली में झमाझम बारिश से सड़के लबालब पानी से भर गईं।
शहर में कुछ दिन पहले हुई बूंदाबांदी ने राहत दे दी है। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पूर्वाचल के जनपदों में जहां पारा सामान्य से अधिक रहा। उधर, बुंदेलखंड के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां के उरई, हमीरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, गोरखपुर, बहराइच में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, वाराणसी व सुलतानपुर में तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप