Move to Jagran APP

रेलवे को लगी सर्दी : 16 दिसंबर से कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले Lucknow news

आगरा इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगे जबकि पटना कोटा एक्सप्रेस बदले रूट से जाएंगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 10:38 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 07:19 AM (IST)
रेलवे को लगी सर्दी : 16 दिसंबर से कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले Lucknow news
रेलवे को लगी सर्दी : 16 दिसंबर से कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। कोहरा गिरने से पहले ही रेलवे को सर्दी लग गई है। देहरादून में यार्ड रिमॉडलिंग के नाम पर 90 दिनों के लिए जहां जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। वहीं अब सर्दी के नाम पर 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक आगरा इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें निरस्त होंगी, जबकि पटना कोटा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।

loksabha election banner

रेलवे बोर्ड ने कोहरे के नाम पर ट्रेनों को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं चार महीने पहले एडवांस रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सर्दी की छुट्टी पर देहरादून की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी जनता एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन थी। ट्रेन 15007/08 कृषक एक्सप्रेस वाराणसी मऊ के बीच, 12177/78 हावड़ा मथुरा एक्सप्रेस आगरा मथुरा के बीच निरस्त होगी। पटना से कोटा और कोटा से पटना के बीच चलने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक बदले मार्ग कानपुर-फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होकर चलेगी।

यह ट्रेनें होंगी निरस्त

16 दिसंबर से 31 जनवरी

  • 14221 फैजाबाद कानपुर अनवरगंज इंटरसिटी
  • 14006 आनंद विहार सीतामढ़ी एक्सप्रेस
  • 14308 बरेली प्रयाग एक्सप्रेस
  • 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस

इन ट्रेनों को भी किया रद

  • 14222 कानपुर अनवरगंज फैजाबाद इंटरसिटी
  • 14524 अंबाला बरौनी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 28 जनवरी
  • 14523 बरौनी अंबाला एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 30 जनवरी
  • 14005 सीतामढ़ी आनंद विहार एक्सप्रेस 17 दिसंबर से एक फरवरी
  • 14307 प्रयाग बरेली एक्सप्रेस 17 दिसंबर से एक फरवरी
  • 14674 शहीद एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 31 जनवरी
  • 14673 शहीद एक्सप्रेस 19 दिसंबर से तीन फरवरी
  • 14004 नई दिल्ली माल्दा टाउन एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 30 जनवरी
  • 14003 माल्दा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 दिसंबर से एक फरवरी
  • 14236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से एक फरवरी

इन ट्रेनों के निरस्तीकरण की जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन

  • 15071 मऊ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
  • 15072 लखनऊ जंक्शन मऊ एक्सप्रेस
  • 12179 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस
  • 12180 लखनऊ आगरा एक्सप्रेस

इन दिनों को नहीं चलेंगी यह ट्रेनें

  • दिल्ली आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस बुधवार, शनिवार
  • आजमगढ़ दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस गुरुवार, रविवार
  • हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
  • अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल सोमवार, गुरुवार, शनिवार
  • पटना कोटा एक्सप्रेस (13239) शुक्रवार
  • कोटा पटना एक्सप्रेस (13240) शनिवार
  •  बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस मंगलवार
  • लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस बुधवार
  • धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज गुरुवार
  • फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज शनिवार
  • मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति बुधवार
  • आनंद विहार मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति गुरुवार
  • दानापुर आनंद विहार जनसाधारण गुरुवार
  • आनंद विहार दानापुर जनसाधारण शुक्रवार
  • न्यूजलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस मंगलवार
  • नई दिल्ली न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस बुधवार
  • कटिहार दिल्ली एक्सप्रेस गुरुवार
  • दिल्ली कटिहार एक्सप्रेस शुक्रवार

इन ट्रेनों के भी घटेंगे फेरे

पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनों के फेरे घटेंगे। जोनल मुख्यालय गोरखपुर इसका आदेश जल्द जारी करेगा।

ट्रेन 15054 लखनऊ जंक्शन छपरा, 15053 छपरा लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस के फेरे में तीन दिन, 12571/72 गोरखपुर आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस दो दिन, 12595/96 हमसफर एक्सप्रेस के फेरे में एक दिन और 11123/24 बरौनी ग्वालियर मेल के फेरे में दो दिन की कटौती होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.