रायबरेली में विवादित जमीन पर खड़ंजा लगाने को लेकर तनाव, 25 लोग हिरासत में Raebareli News
रायबरेली में विवादित जमीन पर खड़ंजा लगाने को लेकर हंगामा।पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया।
रायबरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार भोर विवादित जमीन पर खड़ंजा लगाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया गया।
ये है पूरा मामला
मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहां का गांव बहाई अतिसंवेदनशील माना जाता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार भोर में विवादित जमीन पर कुछ लोग खड़ंजा लगा रहे थे। समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति की। जिस पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण खाकी से उलझ गए। काफी देर हंगामा चला। जिसके बाद पुलिस 25 लोगों को कोतवाली पकड़ लायी। मामले में विधायक धीरेंद्र सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस अभी दोनों पक्षो से वार्ता कर रही है।
भूमिधरी जमीन पर खड़ंजा
जिस जमीन पर खड़ंजा लगाया जा रहा है, वो भूमिधरी बताई जा रही है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खासी सतकर्ता बरत रहे हैं। बहाई गांव में भी हालात तनावपूर्ण बना हुआ है। लगभग 150 महिलाएं भी पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में कोतवाली पहुंच गई हैं। हीं कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के जमीन पर खड़ंजा लगाया जा रहा था। कुछ लोगों को पकड़ा गया है।