Move to Jagran APP

Mustard oil-Pulses prices: यूपी में सरसों के तेल की कीमतों पर नहीं लग रहा ब्रेक, दालों में भी उछाल

बीते पंद्रह दिन में दस रुपये प्रति लीटर की एक और तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले तेल का भाव 175 में था जो अब बढ़कर 185 रुपये लीटर हो गया है। वहीं रिफाइंड ऑयल की कीमतें स्थिर हैं। उधर खाद्यान्न भी लगातार तेजी बनाए हुए हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 03:03 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 12:11 AM (IST)
Mustard oil-Pulses prices: यूपी में सरसों के तेल की कीमतों पर नहीं लग रहा ब्रेक, दालों में भी उछाल
पैदावार कम होने का असर सरसों के तेल में लगातार बना हुआ है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सरसों के तेल की कीमतों पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। पैदावार कम होने का असर है कि तेल लगातार रफ्तार भर रहा है। बीते पंद्रह दिन में दस रुपये प्रति लीटर की एक और तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले तेल का भाव 175 में था जो अब बढ़कर 185 रुपये लीटर हो गया है। वहीं रिफाइंड ऑयल की कीमतें स्थिर हैं। उधर खाद्यान्न भी लगातार तेजी बनाए हुए हैं। अरहर दाल, चना, मसूर और छाेला में भी तेजी है। अरहर दाल ने फिर से 100 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा फुटकर बाजार में पार कर लिया है।

loksabha election banner

दाल, छोला और चना में उछाल : 102 रुपये वाला छोला अब 108 रुपये प्रति किग्रा., चना दाल 70 से 74 रुपये पहुंच गई है। मसूर दाल दस रुपये प्रति किग्रा. की तेजी के साथ 90 से 100 में पहुंच गई है। छिलका दाल 80 से 88 में बाजार में बिक रही है।

फुटकर मंडी

खाद्य तेल-                          पंद्रह दिन पहले     मौजूदा दर सितंबर माह

बैल कोल्हू-                             170 से 175           180 से 185

रिफाइंड ऑयल फॉरच्यून         160 से 162           160 -162

दालें -                              पंद्रह दिन पहले     मौजूदा दर सितंबर माह

अरहर दाल पुखराज                98 से 100          100 से 102

अरहर दाल सूरजमुखी             94 से 95              95 से 96

छोला शक्तिमान                        102                   108

चना दाल                                  70                      76

मसूर की दाल                            90                    100

मसूर छिलका दाल                      80                     88

[नोट : मूल्‍य क‍िग्रा/लीटर में।] 

'पैदावार कम होने का असर सरसों के तेल में लगातार बना हुआ है। रेट कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अरहर दाल, चना और मसूर की दाल में तेजी बरकरार है।  - रचित सिंघल, कारोबारी दाल मंडी सिटी स्टेशन

'उत्पादन कम हैं। सरसों की उपज का रकबा घटा है। ऐसे में सरसों के तेल में तेजी बनी हुई है। सरसों भी तेज है। किसान भी आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अपना माल रोक रहा है। सरसों के तेल की कीमतें बढ़ने की एक अहम वजह यही है।'    - विपुल अग्रवाल, फतेहगंज मंडी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.