Move to Jagran APP

Protest of Agriculture Bill: कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व MLC दीपक सिंह गिरफ्तार

Protest of Agriculture Billकेंद्र सरकार के तीन कृषि बिल के खिलाफ राजभवन का घेराव करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:21 PM (IST)
Protest of Agriculture Bill: कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व MLC दीपक सिंह गिरफ्तार
अजय कुमार लल्लू के साथ विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ, जेएनएन। केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर लखनऊ में भी कांग्रेस का शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी से राजभवन तक मार्च करते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनको समर्थकों के साथ पुलिस ने ईको गार्डन भेजा है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार के तीन कृषि बिल के खिलाफ राजभवन का घेराव करने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय से निकले थे। पुलिस ने सभी को इको गार्डेन भेज दिया।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हमें आंदोलन से और राजभवन मार्च से रोक रही है। गुरुवार रात से ही मेरे घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सरकार समझ ले कि यह किसानों का देश है, पूंजीपतियों की जागीर नहीं है। खेती - किसानी पर डकैती नहीं सहेंगे। सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। उन्होंने कहा कि हम सरकार के इस दमन से हम डरने वाले नहीं हैं। किसानों के हक तथा अधिकार की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे। खेती - किसानी को हम लूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि हम तो सरकार कर तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे। कृषि कानून के खिलाफ हमारा विरोध हर स्तर पर जारी रहेगा। सरकार कुछ भी कर ले, यह आंदोलन नहीं रुकेगा। भाजपा सरकार समझ यह समझ ले, भारत किसानों का देश है। यह पूंजीपतियों की जागीर नहीं है। हम किसानी पर डकैती नहीं सहेंगे। सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आह्वान किया था कि पार्टी हर राज्य मुख्यालय 15 जनवरी को किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी और किसानों के समर्थन में एक जनआंदोलन शुरू करेगी। इसके साथ सरकार से नए कानूनों को रद्द करने की गुहार भी लगाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.