Move to Jagran APP

तीन माह में पूरी होगी यूपी के राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति, लेखपालों की प्रोन्नति का रास्ता भी खुलेगा

राजस्व निरीक्षकों के नायब तहसीलदार पद पर प्रमोशन की अड़चनें दूर हो गई हैं। शासन ने राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति तीन महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है। राजस्व विभाग की ओर से इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 02:39 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 02:39 PM (IST)
तीन माह में पूरी होगी यूपी के राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति, लेखपालों की प्रोन्नति का रास्ता भी खुलेगा
राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों की पदोन्नति तीन साल से अधिक समय से नहीं हो पायी है।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। राजस्व निरीक्षकों के नायब तहसीलदार पद पर प्रमोशन की अड़चनें दूर हो गई हैं। शासन ने राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति तीन महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है। राजस्व विभाग की ओर से इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति से लेखपालों की प्रोन्नति का रास्ता भी खुलेगा। राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों की पदोन्नति तीन साल से अधिक समय से नहीं हो पायी है। चयन वर्ष 2014-15 में छूटे 257 लेखपालों को चयन वर्ष 2015-16 में पदोन्नति दे दी गई थी। इनकी पदोन्नति में शासन को कुछ विसंगति मिली थी।

loksabha election banner

राजस्व परिषद ने इस विसंगति को दूर करने के लिए राजस्व निरीक्षक के अधिसंख्य पद सृजित करने का प्रस्ताव दिया था। शासन का कहना है कि प्रोन्नत किये गए 257 लेखपाल रिटायर हो चुके हैं, इसलिए राजस्व निरीक्षक के अधिसंख्य पद सृजित करने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं नायब तहसीलदार के पदोन्नति कोटे के 595 पद रिक्त हैं।

शासनादेश में कहा गया है कि जो लेखपाल जिस चयन वर्ष में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं, उनकी ज्येष्ठता उसी चयन वर्ष में निर्धारित करते हुए राजस्व निरीक्षकों की अनंतिम सूची फिर से जारी कर उस पर आपत्तियां प्राप्त कर अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी की जाए। इसके बाद राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति की कार्यवाही की जाए। इससे संबंधित लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.