Move to Jagran APP

कांग्रेस लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयार, कांग्रेस कार्यालय पर SPG का डेरा

मिशन यूपी का जिम्मा संभालने के लिए सोमवार को चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत त्यौहार की तरह करने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 09:11 AM (IST)
कांग्रेस लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयार, कांग्रेस कार्यालय पर SPG का डेरा
कांग्रेस लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयार, कांग्रेस कार्यालय पर SPG का डेरा

लखनऊ, जेएनएन। मिशन यूपी का जिम्मा संभालने के लिए सोमवार को चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत त्यौहार की तरह करने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रमुख नेताओं की बैठक मेें प्रियंका गांधी के रोड शो का मार्ग फाइनल करते हुए आसपास के जिलों से भीड़ जुटाने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए एसपीजी ने मुख्यालय में डेरा डाल दिया। साज सज्जा का काम भी तेजी से कराया जा रहा है।   

loksabha election banner

प्रियंका 14 फरवरी तक लखनऊ में रहेंगी

प्रियंका गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आ रहे है जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों प्रभारियों को कार्यभार ग्र्रहण कराने के लिए आ रहे है। राहुल गांधी 11 फरवरी को हीे वापस लौट जाएंगे जबकि प्रियंका और सिंधिया 12, 13 व 14 फरवरी को भी लखनऊ में ही रहेंगे। दोनों अपने प्रभार वाले जिलों के प्रमुख नेताओं से मिलेंगे। सूत्र बताते है कि सभी 80 संसदीय क्षेत्रवार समीक्षा करने के साथ संभावित उम्मीदवारों के बारे में भी छानबीन होगी। तैयारियों में पिछड़ रही कांग्रेस बहुत तेजी से चुनावी अभियान शुरू करेगी। संभावना है कि उम्मीदवारों की पहली सूची इस माह जारी कर दी जाए।

भाजपा मुख्यालय के आगे से गुजरेगा प्रियंका का काफिला

रोड शो के लिए मार्ग भी तय हो गया है। सोमवार को प्रात : दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए बुलाया गया है। वहां से प्रियंका-राहुल का काफिला आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज से भाजपा मुख्यालय के आगे से होता हुआ हजरतगंज पहुंचेगा। वहां महात्मा गांधी, डा.अंबेडकर व सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद राजभवन से होते हुए कांग्रेस  मुख्यालय पहुंचेगा। 

राजीव गांधी की प्रतिमा के दिन भी बहुरे

प्रियंका गांधी के आगमन पर कांग्रेस मुख्यालय की साज सज्जा का कार्य जोरों से जारी है। आंतरिक सज्जा के साथ बाहर मुख्य चौराहे पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा के दिन भी बहुरे हैं। प्रतिमा के सुंदरीकरण के साथ गोल पार्क को भी सजाया जा रहा है। कार्यालय में साज सज्जा के साथ पूरे शहर को होर्डिग्स और झंडों से सजाने की तैयारी है। कार्यालय में प्रथम तल पर बने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नए कक्ष को प्रियंका गांधी प्रयोग करेगी। एसपीजी ने कार्यालय का मुआयना किया। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष कक्ष के निकट कांफ्रेस रूम में प्रियंका व सिंधिया आने वाले नेताओं से मुलाकात करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.