Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी अगले हफ्ते से होंगी सक्रिय, लखनऊ में करेंगी कांग्रेस की जिलेवार समीक्षा

कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दस या 11 फरवरी को मिशन यूपी की शुरुआत करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 10:57 AM (IST)
प्रियंका गांधी अगले हफ्ते से होंगी सक्रिय, लखनऊ में करेंगी कांग्रेस की जिलेवार समीक्षा
प्रियंका गांधी अगले हफ्ते से होंगी सक्रिय, लखनऊ में करेंगी कांग्रेस की जिलेवार समीक्षा

लखनऊ, जेएनएन। सक्रिय राजनीति में आने से बाद अमेरिका से लौटते ही एक्टिव होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते से लखनऊ में उत्तर प्रदेश मिशन शुरू कर देंगी। प्रियंका गांधी दस या 11 फरवरी से लखनऊ में मिशन यूपी के अपने कार्यक्रम में जिलावार समीक्षा करेंगी।

prime article banner

कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दस या 11 फरवरी को 'मिशन यूपी' की शुरुआत करेंगी। लखनऊ में तीन-चार दिन डेरा डालेंगी और जिलेवार संगठन की समीक्षा करेंगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पिछड़ी कांग्रेस के हर अभियान को वह टॉप गेयर में डालकर काम शुरू करेगी। माना जा रहा है कि प्रदेश में छोटे दलों से गठबंधन का इंतजार किए बगैर इसी माह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही हैं। दिल्ली में आज होने वाली बैठक में प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे का कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा।

लखनऊ आने पर प्रियंका गांधी को अमौसी एयर पोर्ट से भव्य जुलूस के साथ पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। उनके साथ दूसरे राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिमी जिलों के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे लेकिन, राहुल गांधी के आने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी कार्यालय में प्रियंका और सिंधिया की प्रमुख नेताओं से संगठन और सियासी हालात पर चर्चा होगी। फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से भी वार्ता संभव है।

जिलेवार होगी समीक्षा

प्रियंका गांधी तीन या चार लखनऊ में ही ठहरेंगी और प्रदेश संगठन की छानबीन करेंगी। हर जिले से आधा दर्जन से अधिक नेताओं को बुलाकर उनके स्थानीय समीकरणों की जानकारी जुटाई जाएगी। प्रोजेक्ट शक्ति और बूथ कमेटियों का ब्योरा जानने के साथ संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा होगी। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इसी माह उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर देगी ताकि उन्हें क्षेत्र में तैयारी करने का भरपूर मौका मिले। उन जिलों में भी संगठन बदला जाएगा जहां विवाद गंभीर है। प्रदेश संगठन को दो या चार क्षेत्रों में बांटकर पदाधिकारी नियुक्त किए जाने का फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा।

तीन दर्जन सीटों पर विशेष नजर

कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि प्रदेश में करीब तीन दर्जन लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी अपनी बेहतर स्थिति मान रही है। उन सीटों को ए-श्रेणी में रखते हुए तैयारी की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव अभियान में फ्रंट फुट पर खेलने और वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का एलान कर चुके हैं। प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे के बाद कांग्रेस धुआंधार अभियान के साथ भाजपा को निशाने पर रखते हुए यूपी के रण में उतरेगी और गठबंधन के प्रति भी नरमी नहीं बरतेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.