Move to Jagran APP

आज प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य से मिलने पहुंचे ब्रज और गोरक्षा बेल्ट के कांग्रेसी

पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को 42 तो पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 38 लोक सभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 11:12 PM (IST)
आज प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य से मिलने पहुंचे ब्रज और गोरक्षा बेल्ट के कांग्रेसी
आज प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य से मिलने पहुंचे ब्रज और गोरक्षा बेल्ट के कांग्रेसी

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया अब 14 फरवरी तक लखनऊ में बैठक कर पार्टी के प्रत्याशियों की संभावित सूची तैयार करने में जुटे हैं। प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक में शामिल होने आज ब्रज और गोरक्षा बेल्ट के कांग्रेसी पहुंचे हैं। इस दौरान सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी के राजनीतिक तेवर नजर आने लगे हैं। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद वह एक्शन मोड में हैं। पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को 42 तो पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 38 लोक सभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

loksabha election banner

प्रियंका से मिलेंगे गोरक्षा बेल्ट के कांग्रेसी

प्रियंका गांधी  कैसरगंज, गोंडा, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज व आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता से मिलेंगी। 14 फरवरी को उनकी घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर,मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर व राबट्र्सगंज के कार्यकर्ता से भेंट होनी है। वह मंगलवार को प्रियंका गांधी ने उन्नाव, सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, लखनऊ, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज के फूलपुर, प्रयागराज, अयोध्या, अम्बेडकरनगर तथा बहराइच के नेता और कार्यकर्ता से भेंट कर चुकी हैं।

ज्योतिरादित्य ब्रज क्षेत्र से मुखातिब होंगे

कांग्रेस महासचिव एवं वेस्य यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मैराथन बैठकों में जुटे हैं। हर लोकसभा सीट की बैठक के लिए आधे घंटे से एक घंटे तक का समय तय किया गया है। बुधवार को गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी एटा, बदायूं लोकसभा सीटों की बैठक करेंगे। 14 फरवरी को आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर व अकबरपुर के प्रतिनिधियों के साथ प्रत्याशी चयन की बैठक करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.