Move to Jagran APP

Lucknow Coronavirus: दैनिक जागरण की पड़ताल, संक्रमित मरीजों को इलाज नहीं देना चाहते न‍िजी अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा जारी निजी अस्पतालों के नंबरों पर नहीं मिल रही मदद। अधिकांश नंबरो पर कॉल रिसीव नहीं हो रही तो कुछ घण्टी जाते ही फोन काट दे रहे। कुछ रिसीव करने के बाद बेड न होने की दलील देकर फोन डिस्कनेक्ट कर दे रहे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 08:04 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 07:09 AM (IST)
Lucknow Coronavirus: दैनिक जागरण की पड़ताल, संक्रमित मरीजों को इलाज नहीं देना चाहते न‍िजी अस्पताल
अधिकांश अस्पतालों ने बंद रखे संपर्क नंबर तो, कुछ पर जाती रही घंटी।

loksabha election banner

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से उपजे हालात से निपटने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के दावे भी खोखले नजर आए। आयुष्मान भारत के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए घोषित किए गए निजी अस्पतालों के नंबरों का जब स्टिंग किया गया, तो उनमें से अधिकांश डॉक्टरों/ अस्पतालों ने फोन नहीं रिसीव किया। दैनिक जागरण के पड़ताल में यह भी सामने आया कि निजी अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार ही नहीं करना चाहते। जारी किए गए अधिकांश नंबरो पर कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। कुछ घण्टी जाते ही फोन काट दे रहे थे और कुछ रिसीव करने के बाद बेड न होने की दलील देकर फोन डिस्कनेक्ट कर दे रहे थे। ऐसे रवैये से निजी अस्पतालों की मंशा का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है।

  • समय: दोपहर 01:20, शाम 05:46 बजे : एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल - डॉ. विनोद कुमार- 9415022002-दोपहर से लगातार मिलाने के बाद शाम को फोन रिसीव हुआ। डॉ साहब बोले, हमारे यहां बेड नहीं है, डॉक्‍टर नहीं है, कहीं और दिखा लीजिए।
  • समय: दोपहर 01:49, शाम 05:50 बजे : एवन हॉस्पिटल-खुर्रम अतीक रहमानी- 9450374007-फ़ोन दोपहर से लेकर शाम तक फोन नहीं मिला।
  • समय  दोपहर 01:53, शाम 05:53 बजे : अपोलो मेडिक्स.- प्रमित मिश्रा- 8429029801-
  • समय:  दोपहर 01:55, शाम 05:55 बजे : कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल- कर्नल डॉ. मोहम्मद एजाम-8318527150-फोन स्विच ऑफ रहा।
  • समय: दोपहर  01:20, शाम  06:00 बजे : फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक-सलमान खालिद- 9935672929- अभी बेड खाली नहीं है, शाम को बात करिएगा, कहकर फ़ोन काट दिया। शाम को फोन नहीं रिसीव हुआ।
  • समय: दोपहर  01:21, शाम  06:02 बजे : ग्रीन सिटी हॉस्पिटल-डॉ. विनीत वर्मा- 8400000784-दोपहर 01:21 पर फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम 06:02 बजे मिलने पर फोन रिसीव हुआ, कहा गया कि सर, अभी व्यस्त हैं, अभी बात नहीं हो पाएगीं। यह कहकर फोन काट दिया गया।
  • समय: शाम 06:08 बजे : जेपी हॉस्पिटल- आरवी सिंह- 9554936222-फोन स्विच ऑफ था।
  • समय: शाम 06:09 बजे : किंग मेडिकल सेंटर-डॉ. अभय सिंह- 9415328915-फोन रिसीव नहीं किया।
  • समय: शाम: 06:12 बजे : मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल- गायत्री सिंह- 9415020266-फ़ोन रिसीव हुआ, कहा गया कि हमारे यहाँ सभी बेड फूल हैं, हम किसी मरीज को भर्ती करने की स्थिति में नहीं हैं
  • समय: शाम:06:18 बजे : पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशियिलिटी सेंटर-आशुतोष पांडेय-9670588871-लगातार फोन व्यस्त रहा।
  • समय: शाम 06:20 बजे : राजधानी हॉस्पिटल- चंद्र प्रकाश दुबे-9415162686-लगातार फोन व्यस्त रहा।
  • समय: शाम 06:21 बजे : संजीवनी मेडिकल सेंटर- सुनील कुमार सोनी- 8840466030-फोन स्विच ऑफ रहा
  • समय: शाम 06:22 बजे : श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल-योगेश शुक्ला- 9450407843-फोन स्विच ऑफ रहा।
  • समय: दोपहर 02:20, शाम 06:22 बजे : वागा हॉस्पिटल- संदीप दीक्षित- 9839165078
  • समय: दोपहर 02:22, शाम 06:23 बजे : विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल- डॉ मनीष चंद्र सिंह- 9984735111-फोन लगातार व्यस्त रहा। 
  • समय: दोपहर 02:30, शाम 06:24 बजे : विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल- अमित नंदन मिश्रा- 9919604383- घंटी जाती रही फोन रिसीव नहीं हुआ। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.