एटा जेल में कैदी ने किया आत्मदाह का प्रयास
लखनऊ। यूपी के एटा जिले के जेल में आज एक कैदी ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसके बाद उसने हाथ क
By Edited By: Published: Thu, 26 Jun 2014 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2014 03:54 PM (IST)
लखनऊ। यूपी के एटा जिले के जेल में आज एक कैदी ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसके बाद उसने हाथ की नस भी काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आत्मदाह का प्रयास करने वाला कैदी हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया है कि जेल में रुपया न देने पर प्रताड़ना मिलती है। रुपया न देने पर रोज खाना भी ठीक से नहीं मिलता है जबकि बहुत सारा काम भी कराया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें