Move to Jagran APP

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह की बैठक आज

Yogi Adityanath Cabinet Expansion Soon भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी शनिवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी विचार करेंगे। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान तथा कमला रानी वरुण के निधन के कारण दो जगह खाली हैं जबकि अन्य नये चेहरों को भी मंत्रिमंडल में मौका देने की तैयारी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 11:23 AM (IST)
योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह की बैठक आज
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह अब मिशन 2022 की तैयारी में लग गए हैं।

लखनऊ, जेएनएन।Yogi Adityanath Cabinet Expansion Soon: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव में सात में से छह सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी अब योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह शनिवार को लखनऊ आ रहे हैं। दोपहर में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर बैठक है। 

prime article banner

भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी शनिवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी विचार करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान तथा कमला रानी वरुण के निधन के कारण दो जगह खाली हैं, जबकि अन्य नये चेहरों को भी मंत्रिमंडल में मौका देने की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अब विधानसभा चुनाव 2022 की जोरदार तैयारी में है।  माना जा रहा है कि अब शीघ्र ही होने वाला योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार अंतिम होगा। इसके बाद सरकार तेजी से विकास के कामों को अंजाम देगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में छह से सात नये चेहरों को मौका मिल सकता है। 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह अब मिशन 2022 की तैयारी में लग गए हैं। उनका एक हफ्ते में लखनऊ का दूसरा दौरा आज होगा। बुधवार को ही लखनऊ में बैठक करने वाले राधा मोहन सिंह आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनके आवास पर भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव, संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

माना जा रहा है कि राधा मोहन इस बैठक में विधानसभा उप चुनाव के साथ ही विधान परिषद चुनाव की समीक्षा करने के साथ ही पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की तैयारी की समीक्षा करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK