Move to Jagran APP

सड़क पर उतरे पीआरडी जवान, हजरतगंज में फैली अराजकता

पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से प्रतिबंधित क्षेत्र में हुआ प्रदर्शन। चार सूत्रीय मांगों को लेकर चार घंटे तक किया हंगामा, पुलिस से झड़प।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 02:20 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 02:20 PM (IST)
सड़क पर उतरे पीआरडी जवान, हजरतगंज में फैली अराजकता
सड़क पर उतरे पीआरडी जवान, हजरतगंज में फैली अराजकता

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीआरडी के जवान चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे हजरतगंज में जाम लग गया। वे करीब 10:30 बजे पार्क के बहार निकले और विधानसभा मार्ग कर इकट्ठा हो गए। यातायात बाधित हो गया।

loksabha election banner

पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक शुरू हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने सचिवालय चौकी और रॉयल होटल चौराहे पर बैरीकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। लोग दूसरे मार्गों की ओर भागे तो भीषण जाम लग गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने वाहनों का डायवर्जन कर दिया। 

एएसपी विधानसभा सर्वेश मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश यादव, महामंत्री रामा प्रसात तिवारी समेत पांच को पीआरडी मुख्यालय वार्ता के लिए भेजा। जहां, उपनिदेशक आजाद शत्रु शाही मिले। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उपनिदेशक ने बताया कि वह चार सूत्रीय मांगों से संबंधित फाइल सीएम कार्यालय भेज चुके हैं। एसएसपी पूर्वी और सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने जवानों को आश्वासन दिया कि गुरुवार को वह सीएम से उनकी वार्ता कराएंगे। करीब एक बजे पीआरडी जवान शांत हुए और जीपीओ पार्क के अंदर चले गए। जवानों ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। 

चार सूत्रीय मांगे

  • ब्लाक फाउंडर, हल्का सरदार, दलपत, टोली नायक व रक्षक को नियमित राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले।
  • विभाग को युवा कल्याण से अलग कर विभागाध्यक्ष के रूप में आइपीएस अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
  • 60 वर्ष सेवा के उपरांत पेंशन या एकमुश्त धनराशि दिलाई जाए।
  • पीआरडी जवानों को थानों, चौकियों, ट्रैफिक और रेलवे एवं डायल 100 में ड्यूटी पर लगाया जाए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.