Move to Jagran APP

Prashan Peher Lucknow: एलडीए की नई आवासीय योजनाएं घर का सपना करेंगी पूरा, रजिस्‍ट्री से लेकर हर कार्य को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) आने वाले चंद महीनों में छत का सपना पूरा करेगा। हजारों लोगों को भूखंड फ्लैट देने जा रहा है। इसकी कवायद नई व पुरानी योजनाओं को गति देकर किया जा रहा है। इसमें सुलतानपुर रोड पर चार हजार एकड़ की नई टाउनशिप है।

By Rafiya NazEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 02:13 PM (IST)
Prashan Peher Lucknow: एलडीए की नई आवासीय योजनाएं घर का सपना करेंगी पूरा, रजिस्‍ट्री से लेकर हर कार्य को मिलेगी रफ्तार
लखनऊ के सुलतानपुर रोड, प्रबंध नगर, बसंत कुंज, मोहान रोड में मिलेगी लोगों को छत।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) आने वाले चंद महीनों में छत का सपना पूरा करेगा। हजारों लोगों को भूखंड, फ्लैट देने जा रहा है। इसकी कवायद नई व पुरानी योजनाओं को गति देकर किया जा रहा है। इसमें सुलतानपुर रोड पर चार हजार एकड़ की नई टाउनशिप है। यही नहीं प्रबंध नगर, मोहान रोड में आवासीय योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। बसंत कुंज योजना में फेज वाइज भूखंड आवंटित किए जाएंगे। वहीं लविप्रा से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल कराया जाएगा। इसके लिए कोई भी आवंटी कार्यदिवस पर संबंधित अफसरों से मिल सकता है। यह तमाम बातें सचिव लविप्रा पवन कुमार गंगवार ने दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर में आने वाले फोन कॉल पर पाठकों से की। उन्होंने कहा कि जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है, उसके लिए रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा जो योजनाएं धीमी गति से काम कर रही थी, उन्हें गति देने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा राजधानी में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही। वहीं दैनिक जागरण आने वाले फोन कॉल का पवन कुमार गंगवार द्वारा जल्द से जल्द निराकरण का जवाब दिया गया। 

loksabha election banner

प्र. प्रियदशर्नी नगर योजना में भूखंड आवंटित हुआ था। अब संबंधित बाबू रजिस्ट्री के साथ फ्री होल्ड चार्ज जमा करने की बात कर रहे हैं। मेरा प्लॉट दशकों पुराना है। 

ताक्षी, प्रियदशर्नी नगर कालोनी 

उत्तर. रजिस्ट्री के साथ फ्री होल्ड चार्ज सही मांगा जा रहा है। शासनादेश के अनुसार दस फीसद संपत्ति का और दो फीसद वर्तमान सर्किल दर के हिसाब से देना होगा। इसे अभी करा लेंगे तो आगे सर्किल रेट बढ़ने पर आप पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। 

प्र. मैने आशियाना स्थित एलडीए कालोनी में वर्ष 2008 में मकान खरीदा था। मकान की स्लैब एक साथ कई मकानों की डाली गई। पड़ोसी द्वारा छत तोड़कर निर्माण कराया गया है। इससे मेरे मकान में सीलन आ रही है। काफी परेशानी है। 

पीके मिश्रा, एलडीए कालोनी।

उत्तर. आप जोन दो के अधिशासी अभियंता दिवाकर त्रिपाठी से संपर्क करिए। अगर कोई दिक्कत हो तो किसी भी कार्यदिवस में आकर मुझसे मिल सकते हैं। समाधान होगा। 

प्र. मेरा प्लॉट बिजनौर रोड पर है। करीब ढाई हजार वर्ग फीट के भूखंड पर प्राधिकरण के सीवर वाले पाइप सालों से पड़े हैं। कई बार पत्राचार  कर चुका हूं, संबंधित अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

राकेश सिंह, औरंगाबाद।

उत्तर. आपने मुझे पत्र भेजा है तो उसका दिखवाता हूं। अगर लखनऊ विकास  प्राधिकरण के पाइप हैं तो उन्हें हटवाया जाएगा। वैसे कुद पाइपों को हटाने  के लिए मैं आदेश कर चुका हूं। इसे भी दिखवाता हूं। 

प्र. ग्वारी के किसानों को कर्पूरी ठाकुर पार्क के पास प्राधिकरण ने दुकानें दी थी। इसके लिए पांच सौ का पंजीकरण कराया और एक हजार शुल्क भी जमा  किया था। 

मनोज कुमार यादव, ग्वारी, गोमती नगर।

उत्तर . आपकी समस्या जायज है, आप लखनऊ विकास प्राधिकरण आइए। मैं आपकी फाइल मंगवाता हूं। अगर आपके पास कागज हैं और परीक्षण में दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो समाधान किया जाएगा। 

प्र. हिमालयन सहकारी समिति से वर्ष 1995 में गोमती नगर विस्तार में  प्लॉट लिया था। समिति द्वारा कहा जा रहा है कि जमीन प्राधिकरण ने ले ली है , अब प्राधिकरण से ही भूखंड मांगों। 

सुनील गुप्ता, एल्डिको ग्रीन, रायबरेली रोड

उत्तर . हिमालयन सहकारी आवासी समिति को लखनऊ विकास प्राधिकरण जमीन दे चुका है। अाप समिति के लोगों से मिलिए और आपना प्लॉट लीजिए।करीब 22 बीघे के आसपास  जमीन गोमती नगर विस्तार  में समिति  को दी गई है। 

प्र. गोमती नगर के सेक्टर छह में लविप्रा ने सुलभ आवास के बी 15/21 फ्लैट 16 अक्टूबर 2019 में रजिस्ट्री करवाई थी। आज तक कब्जा नहीं मिला। हर बार यही कहा जाता है कि अभी फिनिशिनंग नहीं हुई है। आखिर कब्जा कब तक मिलेगा। 

उत्तर. सुलभव आवास का काम जिस एजेंसी को दिया गया था।

वह अब नहीं कर रही है। यह काम जल्द ही दूसरी एजेंसी को देकर कराया जाएगा। फिर आपको कब्जा दे दिया जाएगा। 

प्र. मेरी जमीन पर पूर्व विधायक राजेंद्र यादव द्वारा कब्जा करके चिनहट बाजार में शापिंग काम्लेक्स बना लिया गया है। वाद संख्या 255/08 लविप्रा बनाम राजेंद्र यादव है। 11 नवंबर 2014 से मैं अपनी जमीन  को पाने के लिए प्रयास कर रहा हूं।विहित प्राधिकारी भी ध्वस्तीकरण का आदेश दे चुके हैं। उसके बाद भी इसे नहीं गिराया गया। यही नहीं पूर्व विधायक की अपील 20 जुलाई 2020 को कोर्ट अपील खारिज कर चुका है।

राम कुमार पांडे, चिनहट

उत्तर. पूरे मामले को दिखवाता हूं। क्या प्रकरण है, इसकी जानकारी मैं कर लूं।कोर्ट का आदेश भी देख लूं और विहित प्राधिकारी के यहां से अगर ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ है तो क्यों कार्रवाई नहीं हुई। नियमानुसार जो कार्रवाई होगी उसे कराया जाएगा।

प्र. सृष्टि अपार्टमेंट में मूलभूत समस्याएं बरकरार हैं। शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं हो रहा है। 

विवेक शर्मा, सृष्टि अपार्टमेंट

उत्तर. जो भी अभियंता काम देख रहा होगा,  उसके जरिए आपकी समस्या दूरी  करवाई जाएंगी। फिर चाहे सोलर की समस्या हो या बिल्डिंग में सीलन आने की।इनहें चरणबद्ध तरीके से ठीकर कराया जाएगा। 

प्र.जानकीपुरम में डबल स्टोरी मकान है, पिता जी का देहांत हो गया है। मकान माता जी के नाम होना है। आखिर क्या प्रकिया है।

विमल गुप्ता, जानकीपुरम

उत्तर. जिलाधिकारी के यहां से एक उत्तराधिकारप्रमाण पत्र बनेगा। इसके बाद आइए प्राधिकरण मैं करवाता हूं।

प्र. अलीनगर सुनहरा में एक हजार वर्ग फिट 

का मकान खरीदा है। अब बिजली विभाग कनेक्शन नहीं दे रही है। बिजली वाले कह रहे हैं कि एनओसी लेकर प्राधिरण से आओ।

अरविन्द कुमार दुबे, अलीनगर सुनहरा।

उत्तर. इस कालोनी का नक्शा लविप्रा से  पास नहीं है। ऐसे में बिजली विभाग कनेक्शन नहीं दे सकता। आपको मकान खरदीने से पहले पता करना चाहिए था कि कालोनी वैध है या अवैध।

प्र. बसंत कुंज योजना में वर्ष 2007 में आवंटन हुआ था। क्योंकि पुराने लोगों को लविप्रा ने भूखंड दिए हैं। मेरे भूखंड का नंबर आप क्या बता सकते हैं। 

प्रदीप मिश्रा, अमीनाबाद।

उत्तर. लविप्रा की वेबसाइट पर संपूर्ण जानकारी डाली दी गई है। आपको भूखंड संख्या की जानकारी उसी पर मिल जाएगी। 

प्र.गोमती नगर विसतार के सुलभ आवास में फ्लैट बुक कराया था। आज तक कब्जा नहीं दे पाया लविप्रा।मेरे फ्लैट का नंबर ए 17/21 है और

हर्षवर्धन चतुर्वेदी के नाम है। 

हर्षवर्धन चतुर्वेदी, 

उत्तर. संबंधित एजेंसी ने काम छोड़ दिया है जल्द ही नई एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी और काम कराकर आपको फ्लैट दिया जाएगा।

प्र.गोमती नगर विस्तार में पुलिस थाना ग्रीन बेल्ट में चल रहा है। इससे वनस्थली अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लविप्रा ने पुलिस थाने के लिए जमीन आवंटित कर दी है। पुलिस प्रशासन अपना थाना क्यों नहीं बनवाता, इससे वनस्थली अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। 

उमा शंकर दुबे

उत्तर. आपको सुझाव सही है। जो जमीन प्राधिकरण ने दी है, उस पर ही थाना बने इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। 

प्र. गोमती नगर विस्तार में भूखंड आवंटित हुआ था। उस पर पड़ोसी ने बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा मेरे प्लॉट पर बना लिया है7 शिकायत के बाद भी कोई जहनसुवाई नहीं हो रही है। 

मुकेश, लालबाग

उत्तर.अधिशासी अभियंता पीएस मिश्रा से मिलिए, समाधान होगा। आपके प्लाट से अतिक्रमण हटाया जाएगा। ।

प्र.हजरतगंज स्थित जनपथ में कई साल पहले जमीन आवंटत हुई थी, आज तक कब्जा नहीं मिला।यहां पहले सचिवालय का कार्यालय था और ट्रांसफार्मर भी लगा था। अब कार्यालय शिफट हो गया है, कब्जा दिवा दीजिए। रजिस्ट्री हो चुकी है बीस साल पहले।

डा. मुक्ता छाबड़ा, क्ले सक्वायर

उत्तर. आपने जो पत्र दिया है, उसका परीक्षण करवा लूं। सही पाए जाने पर कब्जा जरूर मिलेगा। 

प्र. पारा देवपुर में लविप्रा द्वारा फ्लैट लॉटरी के जरिए निकला था। आज तक कब्जा नहीं मिला पांच साल होने जा रहे हैं। किराए के मकान में रहने को विवश हैं। 

रवि सिंह, शहदी पथ

उत्तर.कंपनी भाग गई थी। नई कपंनी को टेंडर देने की कवायद की जा रही है।लविप्रा का भरपूर प्रयास है कि जल्द फ्लैट बने और आपको कब्जा मिल सके। 

प्र.सरास्वती अपार्टमेंट गोमती नगर विस्तार में है। ग्रीन गैस की फिटिंग हो गई है। लविप्रा द्वारा भुगतान न होने से कनेक्शन आवंटियों के घरों में नहीं हो रहे हैं। वहीं अवंटियों ने फ्लैट बुक कराते वक्त पैसा लिया जा चुका है। 

अभिषेक पांडे,गोमती नगर।

उत्तर.आपकी समस्या जायज है, इसे तत्काल दूर कराया जाएगा। 

प्र.गोमत नगर के विनय खंड में वर्ष 2001 में भूखंट आवंटत हुआ था। आज तक ब्जा नहीं मिला। मरे भूखंड संख्या 5/103 है। 

अशोक गुप्ता, वृंदावन कालोनी

उत्तर. आपकी फाइल दिखाई जाएगी। नियमानुसार जो कार्रवाई होगी, वह किया जाएगा।

प्र. जानकीपुरम सेक्टर जे में भूखंड है, उसका ओटीएस के लिए आवेदन किया था। कास्टिंग सही नहीं हुई हे। मूल रसीदें जोडी ही नहीं गई। 

वजीर अली, जानकीपुरम।

उत्तर. मूल प्रति लेकर आप आइएऔर साथ में उसकी प्रतिलिप भी लेते आए। समाधान कराया जाएगा। 

प्र.पारिजात अपार्टमेंट में दो फ्लैट हैं, उनकी रजिस्ट्री करवानी है। क्यों रजिस्ट्री हो रही है। 26 दिसंबर 2020 को पूरा पैसा जमा करदिया है।

देवेंद्र पांडें, मुंबई

उत्तर. राजिस्ट्री हो रही हैं।किसी भी समय आ सकते हैं।

प्र.गोमती रिवर फ्रंट लविप्रा ने विकसित किया था। चंद दिनों पहले कार्यक्रम हुआ था, बल्लियों के लगने से गड्डे हो गए हैं। मार्निंग वाकर को परेशान हो रही है।

लखन लाल, न्यू हैदराबाद

उत्तर. जो गड्डे हैं, उन्हें भरा जाएगा।पार्क को मार्निंग वाकर के लिए बेहतर किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.