Move to Jagran APP

अमेठी में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 12 पर दर्ज किया मुकदमा, जानें- क्या है पूरा मामला

अमेठी में प्रभारी निरीक्षक की शिकायत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को शहर में हुए प्रदर्शन की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित कई लोगों में मुकदमा दर्ज किया।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 07:00 AM (IST)
अमेठी में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 12 पर दर्ज किया मुकदमा, जानें- क्या है पूरा मामला
अमेठी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अमेठी, संवाद सूत्र। प्रभारी निरीक्षक की शिकायत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को शहर में हुए प्रदर्शन की घटना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ लल्लू, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, मोहम्मद नईम, सदाशिव यादव, देवेंद्र शुक्ला, सुनीता सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, अवनीश मिश्रा सेनानी, विजय पासी, बृजेंद्र सिंह उर्फ लोहा, अभिषेक सिंह उर्फ शिवम सिंह सोमवंशी के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

प्रभारी निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि गांधी चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस फोर्स द्वारा रोक लिया गया तो नाराज होकर वह लोग वहीं सड़क पर बैठकर यातायात अवरुद्ध कर दिया और नारेबाजी करने लगे। जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सीएचसी की एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में धारा 144 लागू हैं और कोविड-19 महामारी से बचाओ का निर्देश भी राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये हैं। किंतु उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया तथा कोविड-19 महामारी के बचाओ संबंधित आदेशों का पालन भी नहीं किया गया। सभी व्यक्तियों द्वारा किया गया यह दंडनीय अपराध है। कार्यक्रम को लेकर कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि वीडियोग्राफी का अवलोकन किया जा रहा है। जांच कर अन्य लोगों का भी नाम प्रकाश में लाया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.