Move to Jagran APP

आदित्य हत्याकांड: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुलिस हिरासत में, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध Raebareli News

रायबरेली में चर्चित आदित्‍या हत्‍याकांड में सपा के पूर्व जिलाध्‍यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक से मिले।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 05:28 PM (IST)
आदित्य हत्याकांड: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुलिस हिरासत में, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध Raebareli News

रायबरेली, जेएनएन। आदित्य हत्याकांड मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव को हिरासत में लिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पुलिस की इस कार्रवाई का सपाईयों ने विरोध किया। कहा कि बेकसूर लोगों को पुलिस परेशान कर रही है।

loksabha election banner

बता दें, नौ अक्टूबर को महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी डी फार्मा छात्र आदित्य सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव के बेटे सोमू यादव को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही है। उसी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है। नौ अक्टूबर की रात साेमू ढाबा में पहले छात्र के साथ मारपीट की गई। फिर दो गाड़ियों से पीछा करके महराजगंज रोड़ पर गढ़ी खास गांव के पास उसे मौत के घाट उतार दिया था। सीओ विनीत सिंह ने बताया कि सोमू की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हमें जल्द सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़े:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.