Move to Jagran APP

लोहिया अस्पताल में कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार, ठप रहा पर्चा काउंटर- मरीज परेशान Lucknow News

लोहिया अस्पताल व लोहिया संस्थान के विलय की नीतियों काे लेकर कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 12:52 PM (IST)
लोहिया अस्पताल में कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार, ठप रहा पर्चा काउंटर- मरीज परेशान Lucknow News
लोहिया अस्पताल में कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार, ठप रहा पर्चा काउंटर- मरीज परेशान Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी स्थित लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को कर्मियों ने कार्यबहिष्कार का दिया। इस दौरान सुबह आठ बचे से करीब नौ बजे तक पर्चा काउंटर बंद रहा। जिसके वलते सुबह से पर्चे के लिए कतार में इंतजार कर रहे  तीमारदारों और मरीजों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कर्मीयों ने विलय की नीतियों को लेकर कार्यबहिष्कार किया है। 

loksabha election banner

बता दें, लोहिया अस्पताल व लोहिया संस्थान का विलय कर संयुक्त चिकित्सा शिक्षा संस्थान बनाने का फैसला 22 जुलाई 2014 को किया गया था।  27 अगस्त 2019 को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने विलय संबंधी जीओ जारी कर दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने अस्पताल को हैंडओवर कर 20 सितंबर से खुद रन करने का दावा किया था। वहीं अस्पताल से संस्थान को मिलने वाले डॉक्टर  व कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया। लिहाजा, निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने अस्पताल को हैंडओवर की अगली तिथि पर मंथन कर रहे हैं। 

123 कर्मी व 43 डॉक्टरों की होनी है तैनाती 

लोहिया अस्पताल में स्थाई कर्मियों की संख्या 187 है। इसमें से 123 कर्मी डेपुटेशन पर संस्थान में तैनात होना है। वहीं 90 चिकित्सकों में से ब्लड बैंक इंचार्ज समेत तीन ईएमओ भी डेपुटेशन पर लिए जाएंगे। इनकी अवधि तीन से पांच वर्ष होगी। वहीं 39 चिकित्सकों को दो वर्ष के लिए अटैच किया जाएगा। यह विशेषज्ञ होंगे। इसके अलावा संविदा व एनएचएम के 500 कर्मी यथावत कार्य करते रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.