Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं ने जाना भाजपा का इतिहास

लखनऊ जेएनएन। भाजपा का इतिहास और उसके अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्ष्

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 01:30 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:30 AM (IST)
कार्यकर्ताओं ने जाना भाजपा का इतिहास
कार्यकर्ताओं ने जाना भाजपा का इतिहास

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा का इतिहास और उसके अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यशाला नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल और विधि एवं न्यायमंत्री ब्रजेश पाठक ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास ही अनुशासन से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका, भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व पिछले छह सालों में हुए प्रयास के साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग और व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

टेढ़ी पुलिया के पास रघुवर मैरिज पैलेस में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में से दूसरे दिन आठ और मंडलों में कार्यकर्ता शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा की कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा एवं हमारी विचाराधारा, सुरक्षा, भाजपा का इतिहास एवं विकास, भाजपा की कार्यशैली विषयों पर चर्चा की गई। यह कार्यशाला अलग-अलग मंडलों में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मान सिंह, त्रयंबक तिवारी, सुनीता बंसल, डॉ. श्वेता सिंह, राहुल रस्तोगी, आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी, राकेश श्रीवास्तव व मानसिंह ने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.