Move to Jagran APP

दीपावली पर लखनऊ से ढाई सौ से अधिक बसों का संचालन, प्रमुख स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

दीपावली पर्व पर घर लौट रहे यात्रियाें की भीड़ सुबह तक जारी रही। गैर प्रांतों में नौकरी पेशा लोगों के आने का सिलसिला बना रहा। अतिरिक्त ढाई सौ बसों का संचालन किया गया। दिल्ली से लखनऊ पहुंचने वाले लोगों की भीड़ शहर के सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर बनी रही।

By Vikas MishraEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 02:02 PM (IST)
दीपावली पर लखनऊ से ढाई सौ से अधिक बसों का संचालन, प्रमुख स्टेशनों पर उमड़ी भीड़
रोडवेज प्रशासन ने राजधानी लखनऊ से करीब 262 अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया था।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। दीपावली पर्व पर घर लौट रहे यात्रियाें की भीड़ सुबह तक जारी रही। गैर प्रांतों में नौकरी पेशा लोगों के आने का सिलसिला बना रहा। करीब अतिरिक्त ढाई सौ बसों का संचालन किया गया। दिल्ली से लखनऊ पहुंचने वाले लोगों की जबरदस्त भीड़ शहर के सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर बनी रही। रोडवेज प्रशासन ने राजधानी लखनऊ से करीब 262 अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया था। इनमें एसी जनरथ, पिंक, स्लीपर और साधारण आदि सेवाएं होंगी। बसों के संचालन के लिए लखनऊ दिल्ली समेत दस मार्ग चिह्नित किए गए हैं। कई बार अचानक एक ही जिलों की भीड़ होने की वजह से बसों की संख्या फौरी ताैर पर कम होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। अपने रूट की बसें देख यात्री बसों की ओर भागते दिखे।

loksabha election banner

दिल्ली से ट्रेनों, बसों और अन्य साधनों से पहुंचे लोगों की भीड़ बुधवार से ही आलमबाग बस टर्मिनल, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन पर देखने को मिली। गुरुवार सुबह तक भीड़ बनी रही। लखनऊ से पूर्वांचल की ओर बस सेवाएं लगाई गईं। गोरखपुर, अयोध्या, बहराइच, गोंडा-बलरामपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों की ओर अतिरिक्त सेवाएं लगाकर यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। यात्री के लिए पर्व पर रहेंगी 84 एसी बसों का संचालन किया गया गिनी चुनी लग्जरी स्कैनिया बसों के अलावा परिवहन निगम प्रशासन ने राजधानी लखनऊ से अपनी एसी जनरथ, महिला पिंक बसें, स्लीपर समेत अन्य अनुबंधित सेवाएं उतारीं। स्कैनिया छोड़ इनमें सभी सेवाएं सस्ते किराए की थीं। 

प्रबंध निदेशक स्वयं बसों के संचालन की रिपोर्ट जिम्मेदार अधिकारियों से बार-बार पूछते रहे। दीपावली पर्व पर ढाई से अधिक बसों को पूर्वांचल समेत अन्य मार्गों के लिए चलाया। अब हालात सामान्य हैं। बस स्टेशनों पर सन्नाटा होना शुरू हो गया है। -पल्लव बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.