Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Update: भूमिपूजन के साथ बढ़े श्रद्धालु, लाख में पहुंचा रामलला का नित्य का चढ़ावा

Ayodhya Ram Mandir Update बढ़ रही रामनगरी की रौनक। बीती पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। उस महीने ही दानपात्र में निकली धनराशि तकरीबन 29 लाख रुपए थी ।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 08:43 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Update: भूमिपूजन के साथ बढ़े श्रद्धालु, लाख में पहुंचा रामलला का नित्य का चढ़ावा
Ayodhya Ram Mandir Update : बीती पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था।

अयोध्या [रमाशरण अवस्थी]। Ayodhya Ram Mandir Update: रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होने के बाद न सिर्फ प्रतिदिन यहां आने वाले रामभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, बल्कि उम्मींद के अनुरूप चढ़ावा भी बढ़ा है। अगस्त माह से ही रामनगरी की रौनक बढ़ गई। इसके बाद से रामभक्त दानपात्र में प्रतिदिन औसतन तकरीबन एक लाख रुपए अर्पित कर रहे हैं। यह रिकार्ड बढ़ोतरी है। 

loksabha election banner

भूमि पूजन के पहले कोरोना काल में तो यह आंकड़ा दस से 15 हजार तक सीमित था, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो इसमें लगभग पांच गुना बढ़ोतरी हुई। बीते दो पखवारों में यह रकम क्रमश: 14 व 15 लाख थी। रामलला का चढ़ावा महीने में दो बार गिना जाता है। हर पखवारे के बाद दानपात्र से राशि निकाल कर बैंक कर्मी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निगरानी में इसकी गिनती करते हैं और इसे बैंक खाते में जमा करते हैं।

बीती पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। उस महीने ही दानपात्र में निकली धनराशि तकरीबन 29 लाख रुपए थी। इसके बाद के अन्य महीनों में इसी अनुपात से चढ़ावा रहा। पखवारे में कभी 16 लाख तो कभी 12 तो कभी 14 लाख रुपए दान स्वरूप चढ़े। ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि भूमिपूजन के बाद से ही दानपात्र में चढ़ावा बढ़ा है। यह औसतन एक लाख रुपए नित्य हो गया। वे बताते हैं कि रामलला का दर्शन करने वाले भक्त ट्रस्ट कार्यालय में भी दान करते हैं। 

श्रद्धालुओं का आंकड़ा (2020) :  रामलला को न्यौछावर 

अगस्त- 100000        :       29 लाख रुपए        

सितंबर- 175000        :       30 लाख  रुपए    

अक्टूबर- 215000       :       27 लाख रुपए

नवंबर- 250000          :       31 लाख रुपए 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.