Move to Jagran APP

अब लखनऊ रीजन के 365 गांवों को जुड़ेगी रोडवेज बस, 23 ग्रामीण रूटों पर जल्द मिलेंगी सेवाएं

परिवहन निगम लखनऊ रीजन से जुडे़ 356 गांवों में रोडवेज बसें उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इससे राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ रायबरेली और बाराबंकी के 356 गांव जुड़े।

By Rafiya NazEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 10:16 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 10:16 AM (IST)
अब लखनऊ रीजन के 365 गांवों को जुड़ेगी रोडवेज बस, 23 ग्रामीण रूटों पर जल्द मिलेंगी सेवाएं
परिवहन निगम लखनऊ रीजन से जुडे़ 356 गांवों में रोडवेज बसें उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।

लखनऊ, जेएनएन। परिवहन निगम लखनऊ रीजन से जुडे़ 356 गांवों में रोडवेज बसें उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इससे राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, बहराइच, सिधौली समेत कई स्थानों से लगे गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा होगी और उनकी राह आसान बनेगी। इसके लिए 23 मार्गों का चयन कर लिया गया है। बसों की अनुबंधन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अनुबंध होते ही सभी प्रमुख रूटों पर बसों का चलना शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

परिवहन निगम प्रशासन अपनी अनुबंधित सेवाओं के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ रहा है।

प्रमुख रूट

  • लखनऊ वाया बाराबंकी होकर जाने वाले मार्ग
  • लखनऊ से बाराबंकी, सफदरगंज, महमूदाबाद, सिरौली गौसपुर।
  • बाराबंकी, माती, तिंदौला, बहेटा।
  • बाबागंज, गड़िया।
  • देवां, निगोहा अटाहरा, खिजना।
  • जाटा, बरौनी।
  • लक्षबर, बजहा, जकरिया, सहादतगंज।
  • बलछत, हरख, जैदपुर, बीबीपुर।
  • रामनगर, महादेवा, भिटौली।
  • कोठी, सेमरावा, असंद्रा, धनौली।
  • मंगलपुर, धौरहरा।
  • सहावपुर,जहांगीराबाद, सूरतगंज, रामनगर।
  • देवीगंज, भानपुर, ढेृमा, अनारपट्टी।
  • रानीबाजार, तारागुमानपुर, बरदरी।
  • सिद्धौर, मऊगोरपुर।
  • वे अन्य ग्रामीण मार्ग जिन पर चलेंगी रोडवेज बसें
  • रामनगर, सुढ़ियामऊ, फतेहपुर, देवा, माती, चिनहट, लखनऊ, बाराबंकी।
  • लखनऊ, इटौंजा, जमखनवा।
  • कलुआपुर, बहादुरगंज, रामपुर, मथुरा, चांदपुर, सेमरी।
  • तंबौर, रेउसा, महमूदाबाद, लखनऊ।
  • सैदापुर, चंद्रिका देवी, लखनऊ, सिधौली, बिसवां, रेउसा।
  • कुंवरगड्डी, नीलगांव, अटरिया, इटौंजा, लखनऊ, सिधौली।
  • सरैया, महमूदाबाद, लखनऊ, चहलारीघाट, बहराइच।
  • भगौतीपुर, रामपुर मथुरा, बांसुरा, चांदपुर, सेमरी चौराहा।
  • बरुवापुल, जगतपुर, रायबरेली, कानपुर।

क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ रीजन पल्लव बोस ने बताया कि अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने की ओर है। इसी वित्तीय वर्ष में इसे पूरा कर लिया जाएगा। अनुबंधन होते ही जल्द से जल्द इन 356 गांवों को जोड़ते हुए 23 रूटों पर बसों का संचालन अविलंब शुरू करा दिया जाएगा। इससे रोज राजधानी आने और आसपास के गांवों में आवागमन करने वाले हजारों लोग लाभान्वित होंगे। लक्ष्य है कि अधिक से अधिक गांवों को सेवित कर रोडवेज सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.