अब डेढ़ घटे में तय करें लखनऊ से बरेली का सफर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
जेट एयरवेज का 72 सीटों वाला विमान 6:50 बजे रवाना होगा, जो आठ बजे पहुंचेगा बरेली, न्यूनतम किराया होगा 1730 रुपये।
लखनऊ(जागरण संवाददाता)। लखनऊ से इलाहाबाद को विमान नेटवर्क से जोड़ने के बाद अब अगले चरण में लखनऊ से बरेली की सीधी विमान सेवा शुरू होगी। जेट एयरवेज ने लखनऊ-बरेली और बरेली-दिल्ली रूट पर विमान सेवा के लिए अपना टाइम टेबल और न्यूनतम किराया जारी कर दिया है। बरेली में एयरपोर्ट बनते ही विमान सेवा शुरू होगी। लखनऊ से बरेली के बीच हवाई सफर 1:30 घटे का होगा। जेट एयरवेज का 72 सीटों वाला एटीआर 9डब्ल्यू 3561 सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर 8 बजे बरेली पहुंचेगा। जबकि विमान 9डब्ल्यू 3564 बरेली से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर 9:50 बजे दिल्ली पहुंचेगा। लखनऊ से बरेली तक न्यूनतम किराया 1730 रुपये होगा। इसी तरह बरेली से दिल्ली का भी इतना ही किराया होगा। वापसी में 9डब्ल्यू 3563 दिल्ली से सोम, बुध व शनिवार को ही शाम 5:35 बजे रवाना होकर 6:55 बजे बरेली पहुंचेगा। जबकि विमान 9डब्ल्यू 3562 बरेली से शाम 7:25 बजे रवाना होकर 8:55 बजे लखनऊ आएगा। लखनऊ से इलाहाबाद के बीच विमान सेवा शुरू:
लखनऊ से इलाहाबाद के लिए जेट एयरवेज का विमान 9डब्ल्यू 3555 सुबह 6:50 बजे रवाना हुआ। यह विमान अपने ठीक समय 7:55 बजे इलाहाबाद पहुंचा। जबकि वहा से विमान 9डब्ल्यू 3558 सुबह 8:20 बजे पटना के लिए रवाना हुआ। विमान 9:35 बजे पटना पहुंचा। पटना से विमान 10:10 बजे रवाना होकर 11:45 बजे इलाहाबाद पहुंचा। इलाहाबाद से विमान 9डब्ल्यू 3556 दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर 1:50 बजे लखनऊ पहुंची। इलाहाबाद में वहा के सासद श्यामा चरण गुप्ता, प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, मध्य वायुकमान के एयर ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा, एयर मार्शल एएस बुटोला सहित कई लोगों ने विमान सेवा की शुरुआत की।