Move to Jagran APP

अब आजम खां की बहन की संपत्ति खंगाल रहा नगर निगम

रिवर बैंक कालोनी में आवंटित आवास को निरस्त करने का मामला। नगर निगम भी निकहत अफलाक के जवाब पर कानूनी सलाह ले रहा है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 12:47 PM (IST)
अब आजम खां की बहन की संपत्ति खंगाल रहा नगर निगम
अब आजम खां की बहन की संपत्ति खंगाल रहा नगर निगम

लखनऊ, जेएनएन। पूर्व मंत्री आजम खां की बहन निकहत अफलाक का रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर मिले जवाब के बाद नगर निगम उनकी संपत्ति खंगालने में जुट गया है। पूर्व मंत्री की बहन ने नगर निगम के नोटिस को भ्रामक और तथ्यविहीन बता दिया था। अब अभिलेखों में खंगाला जा रहा है कि निकहत की लखनऊ में कोई संपत्ति तो नहीं है। इसे आधार मानकर नगर निगम रिवर बैंक कालोनी में आवंटित आवास को निरस्त कर सकेगा। नगर निगम भी निकहत अफलाक के जवाब पर कानूनी सलाह ले रहा है।

loksabha election banner

नगर निगम के रेंट प्रभारी महातम यादव का कहना है कि निकहत अफलाक के जवाब का परीक्षण किया जा रहा है। अब नगर निगम के अभिलेखों में निकहत अफलाक की लखनऊ में संपत्ति का पता किया जा रहा है, जिससे भी आवास आवंटन निरस्त करने का आधार बनाया जा सके। इसके अलावा रामपुर से भी यह अभिलेख मांगे गए हैं कि जौहर मुस्लिम विवि में निकहत अफलाक किस पर पर तैनात हैं। हालांकि नगर निगम को उनके कोषाध्यक्ष होने की जानकारी मिली है।

यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आवास आवंटन निरस्त करने की नोटिस के जवाब में पूर्व मंत्री आजम खान की बहन निकहत अफलाक ने लगाए गए आरोपों को ही भ्रामक बताया था। कई तर्क देते हुए उन्होंने जवाब में लिखा था कि नितांत भ्रामक एवं मिथ्या कथनों के आधार पर आवास का आवंटन निरस्त का नोटिस दिया गया है।

यह है मामला

नगर निगम ने अपनी रिवर बैंक कॉलोनी में पूर्व मंत्री आजम खां की बहन को किराए पर दिए गए आवास का आवंटन निरस्त करने का नोटिस जारी किया था। नगर निगम नोटिस में यह आरोप लगाया था कि रामपुर में शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त निकहत अफलाक अब रामपुर में अपने स्थायी आवास पर ही रहती हैं। निकहत को तत्कालीन नगर विकास मंत्री रहे आजम खान के कार्यकाल में वर्ष 2007 में रिवर बैंक कॉलोनी में भवन संख्या ए2/1 आवंटित किया गया था। पांच हजार वर्गफीट में बने इस आवास का किराया एक हजार प्रति माह निर्धारित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.