Move to Jagran APP

यूपी में उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने लगाया बढ़ते तापमान पर ब्रेक, 24 घंटे में तापमान दो डिग्री गिरा

UP Weather Update सोमवार को सुबह से ही तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही थीं। दोपहर में लगभग 20 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं ने शाम को गर्मी से कुछ राहत पहुंचाई। सुबह भी मौसम कुछ नरम बना रहा। दो-तीन दिन मौसम फिलहाल ऐसा ही रहेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 08:54 AM (IST)
यूपी में उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने लगाया बढ़ते तापमान पर ब्रेक, 24 घंटे में तापमान दो डिग्री गिरा
प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। राजधानी में रविवार को जहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिनके चलते बढ़ते तापमान पर फिलहाल ब्रेक लगा है। अगले दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद एक बार फिर पारा चढ़ सकता है। यह सिलसिला भी फिलहाल कुछ दिन जारी रहेगा।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह से ही तेज उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही थीं। दोपहर में लगभग 20 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं ने शाम को गर्मी से कुछ राहत पहुंचाई। सुबह भी मौसम कुछ नरम बना रहा। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि दो-तीन दिन मौसम फिलहाल ऐसा ही रहेगा। इसके बाद एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा अभी कुछ समय मौसम की यह उठापटक जारी रहेगी। हालांकि प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कृषि अधिकारी डॉ.सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि हवा चलने से फिलहाल फसलों को कोई नुकसान पहुंचने का अंदेशा नहीं है।लउन्होंने कहा कि सरसों, चना जैसी फसलें लगभग तैयार हो चुकी हैं।यदि बारिश के साथ ओले पड़ जाएं तब खेती को नुकसान पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य के मुकाबले चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने की उम्मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.