Move to Jagran APP

पेपर मिलों के प्लास्टिक कचरे से अब नहीं होगा वायु प्रदूषण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने खोजा रास्ता

पेपर मिलों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से अब वायु प्रदूषण नहीं होगा। आसपास की जमीन भी कचरे से पटी नहीं रहेगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पश्चिम यूपी की पेपर व पल्प इंडस्ट्री के प्लास्टिक कचरे के इको फ्रेंडली निस्तारण का रास्ता खोज लिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:53 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:29 AM (IST)
पेपर मिलों के प्लास्टिक कचरे से अब नहीं होगा वायु प्रदूषण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने खोजा रास्ता
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पेपर मिल के प्लास्टिक कचरे के इको फ्रेंडली निस्तारण का रास्ता खोज लिया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। पेपर मिलों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से अब वायु प्रदूषण नहीं होगा। आसपास की जमीन भी कचरे से पटी नहीं रहेगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पश्चिम यूपी की पेपर व पल्प इंडस्ट्री के प्लास्टिक कचरे के इको फ्रेंडली निस्तारण का रास्ता खोज लिया है। मुजफ्फरनगर, मेरठ व गाजियाबाद की पेपर मिलों से अब प्लास्टिक कचरा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री भेजा जाने लगा है।

loksabha election banner

दरअसल, मुजफ्फरनगर में 25, मेरठ में 17 और गाजियाबाद में छह पेपर रिसाइकिल इंडस्ट्री हैं। यह रद्दी पेपर, गत्ते व डिब्बे को प्रॉसेस कर पेपर बनाती हैं। रद्दी पेपर व डिब्बों में पतली पन्नी चढ़ी होती है, जो नॉन रिसाइक्लेबिल प्लास्टिक होती है। इसलिए पेपर इंडस्ट्री इस पतली पन्नी को निकाल लेती हैं। इसे आसपास के खाली स्थानों पर डंप किया जाता था। इसे ईंट भट्टे वाले या फिर छोटे प्लांट वाले अपने यहां ईंधन के रूप में जलाते थे। इस प्लास्टिक को यदि 1100 डिग्री से कम में जलाया जाता तो इससे खतरनाक टॉक्सिक गैसें निकलती हैं। इससे कैंसर होने का खतरा होता है। 

इंडस्ट्री से निकलने वाले कचरे का निस्तारण उनकी ही जिम्मेदारी होती है। इसे निस्तारित करने के लिए कई बार पेपर मिलें इसे जला देती थीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इन मिलों को कचरे के कारण अक्सर जुर्माना लगा देता था। इस समस्या को देखते अब पेपर मिलों के लिए प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का इको फ्रेंडली रास्ता निकाल लिया गया है। यहां से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री भेजा जाने लगा है। जुलाई से अक्टूबर के बीच निकले 3621.04 टन कचरा को-प्रोसेसिंग के लिए सीमेंट फैक्ट्री भेज दिया गया है। यहां 1500 डिग्री में प्लास्टिक कचरे को ईंधन के रूप में जलाया जाता है।

पेपर मैनुफैक्चरर एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हमारी प्लास्टिक कचरे की समस्या समाप्त कर दी है। इसको लेकर बहुत तनाव रहता था। नॉन रिसाइक्लेबिल होने के कारण यह केवल फ्यूल के रूप में इस्तेमाल हो सकता है। किंतु ईंट-भट्टे व ब्यायलर में इसे जलाने से जहरीले गैसें निकलती हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। नई व्यवस्था से सभी को आराम हो गया है।

आदित्य सीमेंट वर्क, चित्तौड़गढ़, राजस्थान के जीएम अखिलेश्वर उपाध्याय ने बताया कि मुजफ्फरनगर, मेरठ व गाजियाबाद की पेपर मिलों के साथ हमारा समझौता हो गया है। इसमें उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड ने अहम भूमिका है। यहां से प्लास्टिक वेस्ट हमारी सीमेंट फैक्ट्री भेजा जा रहा है। इससे न सिर्फ प्लास्टिक कचरा निस्तारित हो सकेगा बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.