COVID-19 Situation in Lucknow: लखनऊ में बेहाल कोविड मरीज, हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रही ऑक्सीजन की सूचना, न अस्पतालों में बेड
लखनऊ प्रशासन की ओर से अधिकारियों की तैनाती भी की गई लेकिन ऑक्सीजन की किल्लत बरकरार है। गैस आपूर्तिकर्ताओं की निगरानी व आपूर्ति पर पैनी नजर रखने के लिए 12-12 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई।
लखनऊ, जेएनएन। ऑक्सीजन आपूर्ति के दावे के इतर मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं है। मरीज ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की तैनाती भी की गई, लेकिन ऑक्सीजन की किल्लत बरकरार है। गैस आपूर्तिकर्ताओं की निगरानी व आपूर्ति पर पैनी नजर रखने के लिए 12-12 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक तैनात अधिकारियों के नंबरों पर फोन कर जानकारी ली गई तो सात नंबरों में चार स्विच ऑफ और एक ने घंटी जाते ही बिजी कर दिया, एक पर पूरी घंटी जाने के बाद जानकारी मिली की ऑक्सीजन आ रही है। देवा रोड स्थित प्लांट पर निगरानी के लिए तैनात राकेश मिश्रा का फोन उठा तो उन्होंने पता बताया कि बीएन दुबे इंक्लेव, देवा रोड जाइए,हम बता नहीं पाएंगे, कंपनी जाकर देखिए,हम कंपनी के आदमी थोड़े हैं। ऐसे व्यवहार से आम आदमी को कैसे राहत मिलेगी,इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
अधिकारिक नंबरों का हाल
मैसर्स श्रीनाथ गैसेस, एनसिलरी स्टेट,नादरगंज
उत्पादन क्षमता-600 सिलिंडर
सुबह 8 से रात्रि आठ बजे तक, दीनदयाल-मो.9415838009-समय दोपहर 1:53 बजे, नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर
मैसर्स कीटी बिल्डिंग स्टोर, देवां रोड, चिनहट
उत्पादन क्षमता-1000 सिलेंडर
सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, राकेश मिश्रा, मो. 9450772455-समय दोपहर 1:55 बजे, नंबर उठा, उन्होंने पता बताया बीएन दुबे इंक्लेव, देवा रोड, बोले हम बता नहीं पाएंगे, कंपनी जाकर देखिए,हम कंपनी के आदमी थोड़े हैं।
मैसर्स परेरहट इंडस्ट्रियल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड
सी.10/2 यूपी एसआईडीसी, इंडस्ट्रियल एरिया सरोजनीनगर, कानपुर रोड
उत्पादन क्षमता-750 सिलिंडर
सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, प्रेम बाबू मो. 9451097543-समय , दोपहर 2:05 बजे, नंबर बंद है।
-स्टार गैसेस, पंडित खेड़ा, कानपुर रोड
उत्पादन क्षमता-500 सिलेंडर
सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, शिव कुमार, मो. 9450022341-समय दोपहर 2:06 बजे,नंबर बंद है।
मैसर्स मुरारी गैसेस प्राइवेट लिमिटेड
एन- 48 एंड 49, स्कूटर इंडिया, नादरगंज अमौसी
उत्पादन क्षमता-1950 सिलिंडर
सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, पीयूष श्रीवास्तव-मो.- 8004922022-समय दोपहर 2:07 बजे,घंटी जाते ही बिजी कर दिया गया।
अवध ऑक्सीजन प्राइवेट लि. तालकटोरा इंड्रस्ट्रियल एरिया
उत्पादन क्षमता-600 सिलेंडर
सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, चंदन कुमार, मो. 8638373706-समय दोपहर 2:08 बजे, फोन उठा। उन्होंने बताया कि मैनेजर से बात हुई है, ऑक्सीजन एक घंटे में आ जाएगी, लेकिन बुधवार को सुबह से मिलेगी, कंपनी को एलॉट होने के बाद प्रक्रिया में समय लगता है।
आरके ऑक्सीजन , छठा मिल चौराहा, बीकेटी
उत्पादन क्षमता-1200 सिलेंडर
सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, राधेश्याम मो. 6394767033-समय दोपहर 2:11 बजे, नंबर बंद है।
19 दिन बाद भी नहीं हुई बुजुर्ग की कोरोना जांच: कोविड कमांड कंट्रोल रूम नंबर 05224523000 पर 16 अप्रैल को भगवती विहार के दो बुजुर्ग दंपतियों की कोरोना जांच के लिए पंजीयन कराया था। 48 घंटे में जांच के दावे से इतर अभी तक जांच नहीं हो पाई। शालिनी सिंह ने बताया कि इंतजार के बाद उन्हें खुद जांच करानी पड़ी।