शिवराज ने दिया 'कांग्रेस अब सत्ता छोड़ो' का नारा
लखनऊ। भाजपा नेता व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने में कहा कि भाजपा व मोदी की सु
लखनऊ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 'कांग्रेस अब सत्ता छोड़ो' का नारा दिया। वाराणसी, मऊ और गाजीपुर में चुनावी जनसभाओं में शिवराज सिंह ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा, आज सारे दल मिलकर 'मोदी रोको-मोदी रोको' का नारा बुलंद कर रहे हैं। मोदी देश में रामराज्य लाना चाहते हैं, रामराज्य सांप्रदायिक नहीं हो सकता। कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। उसके पास कोई नेता नहीं है। कांग्रेस व सपा में वंशवाद व परिवारवाद हावी है।
केंद्र पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काट ले गया और सरकार हाथ पर हाथ रखी रह गई। यह सत्ता परिवर्तन का चुनाव है। जनता केंद्र में एक मजबूत सरकार देने के लिए मतदान करे। उन्होंने मध्यप्रदेश में किसानों, युवाओं, छात्रों, बुजुर्गो के कल्याण के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। बोले, पहले दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तो जनता को तीन घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटे मिल रही है। लोगों को अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त मिल रही हैं।
खेत में उतरा हेलीकाप्टर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकाप्टर मंगलवार को चंदौली के चौबेपुर में हेलीपैड की बजाए खेत में उतरा। चूंकि हेलीपैड छोटा बन गया था इसके चलते ऐसा करना पड़ा। यह जानकारी होते ही अफसरों के हाथ पांव फूलने लगे। अंत में अफसरों ने हेलीपैड के बगल के खाली खेत में ही हेलीकाप्टर उतारने का निर्णय लिया।