Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस के दिन लखनऊ में पकड़ा गया नाइजीरियन, वीजा खत्म होने के बावजूद ठहरने की वजह खंगाल रही पुलिस

लखनऊ गणतंत्र दिवस के दिन सरोजनीनगर पुलिस ने किया नाइजीरियन को गिरफ्तार दस्तावेज बरामद। आरोपित के कनेक्शन और राजधानी में ठहरने का कारण पता कर रही पुलिस। आरोपित के पास से मूल वीजा पासपोर्ट आधार कार्ड मैरिज सर्टिफिकेट बैंक पास बुक और शादी का अनापत्ति प्रमाण पत्र किया गया बरामद।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 08:11 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के दिन लखनऊ में पकड़ा गया नाइजीरियन, वीजा खत्म होने के बावजूद ठहरने की वजह खंगाल रही पुलिस
लखनऊ: गणतंत्र दिवस के दिन सरोजनीनगर पुलिस ने किया नाइजीरियन को गिरफ्तार, दस्तावेज बरामद।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में जहां हर तरफ गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी की खुशी की लहर थी। वहीं, राजधानी की सरोजनीनगर पुलिस ने एक नाइजीरियन युवक को दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपित का वीजा समाप्त होने के बावजूद राजधानी में ठहरा था। अब पुलिस आरोपित के कनेक्शन और राजधानी में ठहरने का कारण पता करने में लगी है।  

loksabha election banner

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर महेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपित विष्णुपुरी रोड शनिगवां रोड नौबस्ता कानपुर नगर निवासी आलूको उलवा टोबी जोंस को पकड़ा गया है। आरोपित मूलरूप से 10 एडिवियो स्टेट बिहांड टी नाइट हॉस्पिटल एडियो एकिति स्टेट नाइजीरिया का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर आरोपित को ज्ञानी ढाबा बीट से पकड़ा गया। आरोपि‍त आलूको उलवा के पास से समाप्त हो चुका मूल वीजा, पासपोर्ट, आधार कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट, बैंक पास बुक और शादी का अनापत्ति प्रमाण पत्र बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। 

गौरतलब है कि पूर्व में कई नाइजीरियन नागरिक साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। साइबर क्राइम सेल ने भी तीन युवकों को दबोचा था। यही नहीं एसटीएफ ने भी गिरोह में शामिल नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपित के बारे में जानकारी की जा रही है। वह यहां किस प्रयोजन से रह रहा था और उसके किन लोगों से कनेक्शन हैं, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.