Newly Elected BJP MLA: बुलंदशहर से नवनिर्वाचित BJP विधायक ऊषा सिरोही ने ली शपथ
Newly Elected BJP MLA बुलंदशहर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-65 बुलंदशहर सदर से नव-निर्वाचित विधान सभा सदस्य ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी की विधायक ऊषा सिरोही ने आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की।
लखनऊ, जेएनएन। बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर सीट से नव निर्वाचित विधायक ऊषा सिरोही ने शुक्रवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान भवन में अपने कार्यालय के कक्ष में ऊषा सिरोही को शपथ दिलाई।
बुलंदशहर के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या-65, बुलंदशहर सदर से नव-निर्वाचित विधान सभा सदस्य, ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी की विधायक ऊषा सिरोही ने आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हेंं संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ एवं संसदीय दीपिका के नवम्बर माह के अंक की प्रति भेंट की।
विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक ऊषा सिरोही को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल सदस्या के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्य के पुत्र दिग्विजय सिरोही, पुत्रवधू ज्योति सिरोही एवं दीपक राजपूत, शिवभूषण सिहं, सोमेश, संजीव राना, लक्ष्मीराज सिंह, हरवीर सिंह व संजीव राना के साथ अन्य पारिवारिक सदस्य तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।