मन एवं हृदय पर नियंत्रण आवश्यक
लखनऊ जेएनएन। व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए हृदय और मन पर नियंत्रण आवश्यक है। बिना इसके
लखनऊ, जेएनएन। व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए हृदय और मन पर नियंत्रण आवश्यक है। बिना इसके किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। बुधवार को लविवि में मनोविज्ञान एवं हार्टफुल कैंपस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'उच्च निष्पादन हेतु क्षमता विकास' विषय पर आयोजित वेबिनार में यह जानकारी डॉ. रितिका स्वरूप ने दी।
वेबिनार को जूम प्लेटफार्म और यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया गया। प्रो. श्याम जी मेहरोत्रा के द्वारा तनाव प्रबंधन पर जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के समापन में मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. ललित कुमार सिंह के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण तथ्यों का आकलन किया गया। डॉ. आशीष जौहरी ने 'अनिश्चितता से निपटना एवं संकट के समय लचीलापन' विषय पर विचार रखे। लोक प्रशासन विभाग की प्राध्यापिका डॉ. वैशाली सक्सेना के द्वारा सभी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।