Move to Jagran APP

सरसों के तेल ने बिगाड़ा रसोई का बजट, लखनऊ में 192 रुपये लीटर; दाल की कीमतों में मामूली गिरावट

लंबे समय से सौ रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही अरहर की दाल के दाम में पांच रुपये प्रति किलो की कमी आई है। अरहर दाल के रेट अब फुटकर मंडी में घटकर 95 रुपये हो गए हैं। अरहर दाल की सभी किस्मों के भाव में अंतर है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 10:28 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 02:46 PM (IST)
सरसों के तेल ने बिगाड़ा रसोई का बजट, लखनऊ में 192 रुपये लीटर; दाल की कीमतों में मामूली गिरावट
अरहर दाल के रेट अब लखनऊ की फुटकर मंडी में घटकर 95 रुपये हो गए हैं।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। लंबे समय से सौ रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही अरहर की दाल के दाम में पांच रुपये प्रति किलो की कमी आई है। अरहर दाल के रेट अब फुटकर मंडी में घटकर 95 रुपये हो गए हैं। अरहर दाल की सभी किस्मों की दाल के भाव में यह अंतर देखने को मिला है। यही नहीं चना, मूंग, छोला समेत अन्य दालों में गिरावट दर्ज की गई है। कहा जा सकता है कि थाली से कम हो रही प्रोटीन अब फिर आमजन की पहुंच में आ गई है। जहां एक ओर दालों में कमी आई है।

loksabha election banner

वहीं, दूसरी ओर सरसों के तेल में उबाल जारी है। हाल यह है कि अब रेटे 190 रुपये लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। कहीं 192 तो किसी फुटकर मंडी 194 रुपये लीटर पहुंच गया है। उत्पादन बेहतर होने का दावा कर रहे जिम्मेदार अभी तेल के बढ़ते दाम पर नियंत्रण नहीं लगा पाए हैं। थोक में बैल कोल्हू ब्रांड सरसों के तेल का भाव 1,850 (दस पाउच एक लीटर) यानी 185 रुपये लीटर का रहा है। फॉरच्यून ब्रांड रिफाइंड ऑयल दस रुपये की मामूली तेजी के साथ 2,380 (16 पाउच एक लीटर ) रुपये में पहुंच गया है।

तेल में उबाल फुटकर मंडी का हाल

  • खाद्य तेल-कीमत रुपये प्रति लीटर (पंद्रह दिन पहले)      मौजूदा दर
  • बैल कोल्हू                                 190                       192
  • रिफाइंड ऑयल फॉरच्यून             155                       158

दालें हुईं ढीली

  • खाद्यान्न                     एक माह पहले      अब
  • अरहर दाल पुखराज     100                   95-96
  • सूरजमुखी                   95                     88-90
  • अरहर दाल छिलका      80                     70-75
  • चने की दाल                75                      70
  • मूंग दाल धुली              100                    96
  • छोला अव्वल               110                    102-106
  • चावल सांबा मसूरी          35                    32

बोले कारोबारीः सरसों के तेल में लगातार तेजी बनी हुई है। अब सरसों का तेल 190 रुपये लीटर को आंकड़ा पार कर चुका है। कह सकते हैं कि रिफाइंउ ऑयल नियंत्रित है। एक और दो रुपये का मामूली उछाल कभी-कभार आता है। -विपुल अग्रवाल, तेल कारोबारी, फतेहगंज मंडी 

अरहर समेत सभी दालें ढीली हैं। सौ रुपये प्रति किलो के इर्द-गिर्द अरहर दाल घूम रही थी। लेकिन अब अव्वल पुखराज ब्रांड अरहर दाल 95 रुपये किलो के भाव आ गई है। हां सरसो का तेल हाथ नहीं आ रहा है। थोक और फुटकर दोनों में तेजी है। -रचित सिंघल, फुटकर कारोबारी, सिटी स्टेशन गल्ला मंडी 

बाजारी भाषा में कहा जाए तो दालें पड़ी हुई हैं। दलहन टूटी है। पांच रुपये प्रति किलो का बड़ा अंतर है। सभी किस्मों की दाल में कमी आई है। -भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष दाल एवं राइज मिलर्स एसोसिएशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.