Move to Jagran APP

Edible Oil Price Hike in UP: 175 रुपये लीटर पहुंचा सरसों का तेल, अरहर दाल और चने की कीमतों में भी आया उछाल

यूपी में सरसों के तेल ने फिर से खौलना शुरू कर दिया है। हाल यह है कि सरसों के तेल के दाम 175 रुपये लीटर पहुंच गए हैं। हालांकि लगातार रफ्तार भर रहा है रिफाइंड ऑयल की कीमतों में कमी आई है। हालांकि रिफाइंड ऑयल की कीमतों में कमी आई।

By Rafiya NazEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 26 Aug 2021 04:07 PM (IST)
Edible Oil Price Hike in UP: 175 रुपये लीटर पहुंचा सरसों का तेल, अरहर दाल और चने की कीमतों में भी आया उछाल
उत्‍तर प्रदेश में खाद्य तेलों की कीमतों में फिर इजाफा।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सरसों की फसल कम होने का असर बाजार में दिख रहा है। सरसों के तेल ने फिर से खौलना शुरू कर दिया है। हाल यह है कि सरसों के तेल के दाम 175 रुपये लीटर पहुंच गए हैं। हालांकि लगातार रफ्तार भर रहा है रिफाइंड ऑयल की कीमतों में कमी आई है। वहीं अरसे से स्थित अरहर दाल, चना और छोला में भी तेजी दर्ज की गई है। तेल कारोबारियों का कहना है कि सरसों की पैदावार कम होने से किसान भी भाव चढ़ने के चक्कर में माल कम बेच रहा है। इससे तेजी बनी हुई है।

loksabha election banner

अरहर दाल ने जहां फिर से 100 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा फुटकर बाजार में छू लिया है। तो छोला और चना दाल भी महंगाई के तड़के से उफान मार रही है।

इसके अलावा कई अन्य खाद्यान्नों में भी तेजी दर्ज की गई है। इनमें 95 रुपये वाला छोला 100 रुपये प्रति किग्रा. और चना दाल 70 का आंकड़ा पार कर गई है। यही नहीं चावल में भी दो से तीन रुपये किग्रा. की तेजी दर्ज की गई है। वह भी तब जब अभी त्योहारी सीजन पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है।

फुटकर मंडी

खाद्य तेल-कीमत रुपये प्रति लीटर- अगस्त माह दस दिन पहले- मौजूदा दर अगस्त माह

बैल कोल्हू-165 से 170 -170 से 175

रिफाइंड ऑयल-160 से 165 -160 से 162

खाद्यान्न-कीमत रुपये प्रति किग्रा.- अगस्त माह दस दिन पहले- मौजूदा दर अगस्त माह

अरहर दाल पुखराज                           -97 से 98 -98 से 100

अरहर दाल सूरजमुखी                        -92 से 94 -94 से 96

छोला                                               -100 -110

चना दाल                                          -65 - 76

मसूर की दाल                                     -84 -90

फुटकर कारोबारी रकाबगंज मंडी संजय सिंघल ने बताया कि तेल के रेट कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरसों की पैदावर कम होने से बाजार में तेल के भाव में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। वहीं दालों में भी तेजी आई है।

फतेहगंज थोक कारोबारी विपुल अग्रवाल ने बताया कि सरसों का रकबा घटा है। सरसों की फसल इस बार कम है। किसान भी बाजार में बराबर उतार-चढ़ाव माल रोक रहा है। साथ ही त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में सरसों के तेल की कीमतें बढ़ी हैं। रिफाइंड ऑयल की कीमतों में कमी आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.