Move to Jagran APP

Lockdown in Lucknow Day 12: कोरोना से लड़ रही नगर निगम की टीम, पार्षद इलाके को करा रहे सैनिटाइज

लखनऊ में कोरोनावायरस को लेकर नगर निगम की टीम अलर्ट पर है कई इलाकों को प्रतिदिन किया जा रहा है सैनिटाइज।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 12:09 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 12:09 PM (IST)
Lockdown in Lucknow Day 12:  कोरोना से लड़ रही नगर निगम की टीम, पार्षद इलाके को करा रहे सैनिटाइज
Lockdown in Lucknow Day 12: कोरोना से लड़ रही नगर निगम की टीम, पार्षद इलाके को करा रहे सैनिटाइज

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वाइरस को लेकर चल रही जंग में नगर निगम की टीम जीजान से लगी हुई है। वायरस का संक्र मण दूसरों तक न पहुंचे, इसके लिए सभी इलाकों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कर्मचारियों को राजधानी के वार्डों में सेनेटाइजेशन कार्य में लगाया गया है। केमिकल के स्प्रे से लेकर वायरस के खतरे के बीच वे जान जोखिम में डालकर हम लोगों की रक्षा में निर्भीकता से डटे हुए हैं।

loksabha election banner

रविवार को इंदिरा नगर के डी ब्लॉक में सैनिटाइजेशन कर रहे पार्षद वीरेंद्र कुमार वीरू ने बताया कि नगर निगम कर्मी हौसले के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में जुटे हैं। इसके अलावा गोमतीनगर, हरजतगंज के कई इलाकों में सैनिटाइजेशन कराया गया। साथ ही पुराने लखनऊ के कई इलाकों चौक, रूमी गेट, अकबरी गेट, नक्खास, राजाजीपुरम में भी सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। हर  क्षेत्र के पार्षद अपने एरिये का सैनिटाइजेशन करवा रहे हैं। साथ ही मोहल्लों की सफाई भी की जा रही है। प्रतिदिन नगर निगम के सैंकड़ों कर्मचारी सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। 

सैनसेटिव इलाकों का भी सैनिटाइजेशन हो रहा है। अमीनाबाद, कैंट, सदर, खंदारीबाजार में भी सैनिटाइजेशन का काम जोर शोर से चल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.