Mulayam singh Yadav Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज
Mulayam singh Yadav Health Update पेट में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में छह अगस्त को भर्ती हुए थे।
लखनऊ, जेएनएन। Mulayam singh Yadav Health Update: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक है। उन्हें मेदांता से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह करीब दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव करीब छह अगस्त को भर्ती हुए थे। उनका अल्ट्रासाउंड , ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट आदि कराए गए। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया गया। इसका अस्पताल में भर्ती कर इलाज चला। तबीयत ठीक होने पर बुधवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
डिजिटल ओपीडी में केजीएमयू टॉप
केंद्र सरकार की ई-संजीवनी सेवा में यूपी दूसरे नंबर पर है। वहीं केजीएमयू टॉप पर है। योजना की नोडल ऑफीसर डॉ. शीतल वर्मा के 50 हजार से अधिक मरीज डिजिटल ओपीडी से देखे गए हैं। वहीं, सात हजार मरीज मनोरोग विभाग के रहे। वहीं योजना में तमिलनाडु नंबर एक पर है। कुलपति ले. जनरल डॉ. विपिन पुरी ने टीम को बधाई दी।