बसों पर राजनीति का मामला : प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ हर जिले में कांग्रेसी आंदोलनरत
यूपी में बसों की राजनीति का मामला कांग्रेसियों ने लगाया सरकार पर लगाया अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप।
लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार अपना विरोध जता रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के सभी जिला-शहर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर उपवास रखा। वहीं, सोशल मीडिया पर लल्लू की रिहाई की मांग सरकार से की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को सरकार के इशारे पर अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना महामारी से पूरा देश प्रभावित है। इसके चलते लगाए गए लॉकडाउन से लाखों प्रवासी मजदूर, किसान, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमी और दिहाड़ी मजदूर दु:ख में हैं। वह दो माह से खाने-पीने, नौकरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। लाखों प्रवासी श्रमिक/व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर, ट्रकों में पैक होकर घर जा रहे हैं। स
रकार द्वारा कोई परिवहन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण कांग्रेस ने एक हजार बसें चलाने का निर्णय किया था जिसे प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के चलते मंजूरी नहीं दी गई। इसका विरोध करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जो 21 मई से लखनऊ जेल में निरुद्ध हैं। पूरे प्रदेश में हमारे जिला-शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और नेताओं के ऊपर भी फर्जी मुकदमें लगाए गए हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल रिहा किया जाए।
सोशल मीडिया पर लाइव रहने वालों में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी आदि थे। आधुनिक भारत के शिल्पी थे नेहरू पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई। वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, राकेश सचान, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।