Move to Jagran APP

COVID-19 Case in Lucknow: लखनऊ में लगातार छठवें दिन पांच हजार के ऊपर संक्रमित, 22 मौतें

कोरोना से लगातार छठवें दिन रविवार को पांच हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए। 13 अप्रैल को पहली बार पांच हजार से अधिक 5382 लोग पॉजिटिव हुए थे। तब से संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना पांच हजार के ऊपर ही जा रही है।

By Rafiya NazEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 11:34 AM (IST)
COVID-19 Case in Lucknow: लखनऊ में लगातार छठवें दिन पांच हजार के ऊपर संक्रमित, 22 मौतें
लखनऊ में छह दिनों में करीब साढ़े नौ हजार मरीज काेरोना से हुए स्वस्थ।

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना से लगातार छठवें दिन रविवार को पांच हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए। 13 अप्रैल को पहली बार पांच हजार से अधिक 5382 लोग पॉजिटिव हुए थे। तब से संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना पांच हजार के ऊपर ही जा रही है। 16 अप्रैल को सबसे ज्यादा 6598 संक्रमित एक दिन में मिलने का रिकॉर्ड है। वहीं 17 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 36 मौतों का भी रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। बीते 24 घंटे में 5581 नए लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जबकि 22 मरीजों की वायरस से मौत हो गई है।

loksabha election banner

हालांकि राहत की बात यह है कि रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 2348 लोग स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के साथ ही साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से सुधार होने के चलते आंशिक राहत जरूर महसूस की जा सकती है। पिछले छह दिनों में जब से कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हजार के पार जा रही है, तब से अब तक नौ हजार 456 लोग स्वस्थ हुए हैं।सक्रिय मरीजों की संख्या अब लखनऊ में 47 हजार 700 हो गई है। वहीं मौतों का आंकड़ा भी 1503 हो चुका है। एक अप्रैल से अब तक 292 मौतें हो चुकी हैं। जो कि पिछले एक वर्ष में किसी माह में सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड है। वहीं पिछले छह दिनों की बात करें तो 129 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। स्वस्थ होने वालों का बढ़ रहा आंकड़ा: स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 

तारीख  संक्रमित स्वस्थ 

 8          5581     2348 

 9          2217     5913 

 10        2176       3616 

 11        6598      1675 

 12       3515       5183 

 13       979        2614 

 14        5433     1118 

 15        1413     5382 

 16        1086     18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.